पटना/बाढ़ : अनंत सिंह के गृहक्षेत्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत,मंच पर नही दिखा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समर्थक और निशांत – सम्राट की जोड़ी को बताया सुपरहिट तथा सभा में गैर स्नातक मतदाता शामिल हुए।स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुबार को मोकामा विधायक अनंत सिंह के गृह क्षेत्र बाढ़ में पटना स्नातक के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में बाढ़ पहुंचे थे।उनके साथ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, लेसी सिंह, स्थानीय विधायक डॉ.सियाराम सिंह एवं पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बाढ़ को अपने पिता सह पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी उनके पिता नीतीश कुमार के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपना वोट देते समय उनके पिता के विकास कार्यों को याद करें। सभा में एनडीए नेताओं ने नीरज सिंह के समर्थन में माहौल बनाने और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।नीरज कुमार ने सम्राट और निशांत की जोड़ी को राजनीति की सुपरहिट जोड़ी बताया।उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं,अड़ने वाले हैं।नीतीश कुमार पर जो भी हमला करेगा,हम अपने विषैले तीर से उसका जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई हत्याओं के दोषी का इंसाफ मां भगवती जरूर करेंगी।उन्होंने कहा कि जो भी एनडीए के कार्यकर्ताओं को डराने का काम करेगा, तब पुलिस सख्ती से उनसे निपटेगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी कई स्थानीय नेताओं ने मंच से दूरी बनाए रखी।निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के कर्म क्षेत्र बाढ़ विधानसभा में पहली बार जनता को संबोधित कर रहे थे।उनके मंच पर संबोधन के दौरान भी पंडाल में पीछे आमलोगों के लिए लगाई गई कई कुर्सियां खाली रह गईं। हालांकि नीरज कुमार सुबह मोकामा में अपने समर्थकों से मिलते हुए ढोल बाजों के साथ बाढ़ के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मोकामा थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत की।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

