नवादा : बालू घाटों पर तीन महीने से लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया। इसके साथ ही नदियों से उठाव आरंभ हो गया। प्रतिवर्ष 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक एनजीटी के आदेश के आलोक में नदी के बालू घाटों से उठाव बंद कर दिया जाता है। 16 अक्टूबर से बालू घाटों से बालू का उठाव आरंभ हो जाता है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए 15 जुलाई के पूर्व जगह जगह बालू का भंडारण किया जाता है।

इस क्रम में लोगों को महंगा बालू खरीदने पर मजबूर किया जाता है। और तो और पुलिस की मिलीभगत से बालू की जमकर चोरी होने से सरकार को राजस्व की जबरदस्त क्षति होती है लेकिन पुलिस की झोली अवश्य भरती है। बालू घाट चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है तो प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी आने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट
