नवादा : बिहार विधान परिषद पटना स्नातक निर्वाचन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों को लेकर एनडीए गठबंधन पूरी तरह सक्रिय हो गयी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को गोविन्दपुर प्रखंड के गोविंदपुर बाजार स्थित झालो देवी मैरेज हॉल में एनडीए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोविन्दपुर की लोकप्रिय विधायिका विनीता मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित एनडीए के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, नेताओं और साथियों से आत्मीय मुलाकात की तथा आगामी चुनावों की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तार से संवाद किया। विधान पार्षद अशोक यादव ने स्नातक व शिक्षक मतदाताओं से एनडीए समर्थित प्रत्याशी को पुनः अपना प्रथम वरीयता मत देकर जीत सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक के दौरान विधायिका विनीता मेहता ने एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत से मैदान में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। लोजपा (रा०) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि संवाद कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी ने एक स्वर में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। मौके पर समाजसेवी राजीव कुमार बावी समेत सैकड़ों लोगों ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना बहुमूल्य समर्थन देने का संकल्प लिया।
भईया जी की रिपोर्ट