By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

आरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारीं

Amit Dubey
Last updated: October 15, 2026 12:21 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
आरा, क्षत्रीय, महासभा, अध्यक्ष, हत्या, रामपुकार सिंह, 8 गोलियां, मारी
SHARE

आरा शहर में आज गुरुवार की सुबह—सुबह अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष और रिटायर्ड कस्टम अफसर रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरा के नवादा क्षेत्र में जैन कॉलेज के पास बदमाशों ने घेरकर उन्हें एक के बाद एक करीब 8 गोलियां बेहद करीब से मारी। हत्या के समय उनका बेटा भी मौके पर मौजूद था। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामपुकार सिंह बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के रहने वाले थे और रिटायमेंट के बाद वे आरा शहर के कनकपुरी मुहल्ले में अपना घर बनाकर वहीं रह रहे थे। इसके अलावा यह भी बताया गया कि रामपुकार सिंह आरा में नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे।

- Advertisement -

रामपुकार सिंह कस्टम विभाग में सुपरिंटेंडेंट थे और वर्ष 2015 में भागलपुर से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह सामाजिक कार्यों से जुड़ गए और फिलहाल वे क्षत्रिय महासभा बिहार के अध्यक्ष थे। मृतक के बेटे राजेश कुमार के मुताबिक वह रोज सुबह अपने पिता के साथ टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। आज गुरुवार की सुबह भी उनके पिता कार निकाल कर रोज की तरह मॉर्निग वॉक पर जाने के लिए तैयार हुए और पुत्र राजेश भी गाड़ी में बैठ गए। इसी दौरान राम कुमार सिंह गैरेज का गेट बंद करने लगे। तभी तीन हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राजेश के अनुसार, अपराधियों ने उनके पिता पर बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस वारदात से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। गोलीबारी के दौरान पुत्र राजेश गाड़ी में ही बैठे थे। इसी वजह से उनकी जान बच गई।

बताया गया कि राम कुमार सिंह को छह से आठ गोलियां मारी गईं। इनमें छह गोलियां दाहिनी तरफ पेट और सीने के आसपास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं तरफ गर्दन में लगी। गंभीर रूप से घायल राम कुमार सिंह को स्थानीय लोगों और नवादा थाना पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास उनके पिता ने उनके लिए 13 कट्ठा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी थी। राजेश के मुताबिक, उनके पिता ने इस मामले की शिकायत थाने में भी की थी। उन्होंने दावा किया कि जमीन को लेकर पहले भी कई बार उन पर जानलेवा हमले किए गए थे। इसके बावजूद गुरुवार सुबह अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के कारण उनके पिता को निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस के सामने तीन अपराधियों की पहचान करने और वारदात के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने की चुनौती है।

TAGGED: 8 गोलियां, अध्यक्ष, आरा, क्षत्रीय, महासभा, मारी, रामपुकार सिंह, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राघोपुर, तेजस्वी, नाव हादसा, बौखलाए, लोग, इस्तीफा दो
तेजस्वी को देख बौखला उठे राघोपुर के लोग, कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दो
देश-विदेश दुर्घटना बिहारी समाज
आकर्षक पुण्य क्षेत्र
मंथन विचार
पत्नी, बेटा, CO, SHO, आरोप, रिटायर्ड, अधिकारी, 14 कट्ठा, जमीन, हत्या
रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी-बेटे ने CO-SHO पर लगाए गंभीर आरोप, 14 कट्ठा जमीन के लिए हत्या!
अपराध बिहारी समाज
अभियान बसेरा की बदहाल व्यवस्था, नाली के पानी में खड़े होकर आवेदन जमा करने को मजबूर 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राघोपुर, तेजस्वी, नाव हादसा, बौखलाए, लोग, इस्तीफा दो
तेजस्वी को देख बौखला उठे राघोपुर के लोग, कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दो
देश-विदेश दुर्घटना बिहारी समाज
आकर्षक पुण्य क्षेत्र
मंथन विचार
पत्नी, बेटा, CO, SHO, आरोप, रिटायर्ड, अधिकारी, 14 कट्ठा, जमीन, हत्या
रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी-बेटे ने CO-SHO पर लगाए गंभीर आरोप, 14 कट्ठा जमीन के लिए हत्या!
अपराध बिहारी समाज
अभियान बसेरा की बदहाल व्यवस्था, नाली के पानी में खड़े होकर आवेदन जमा करने को मजबूर 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राघोपुर, तेजस्वी, नाव हादसा, बौखलाए, लोग, इस्तीफा दो
देश-विदेश

तेजस्वी को देख बौखला उठे राघोपुर के लोग, कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दो

वैशाली के राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के 24…

By Amit Dubey
पत्नी, बेटा, CO, SHO, आरोप, रिटायर्ड, अधिकारी, 14 कट्ठा, जमीन, हत्या
अपराध

रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी-बेटे ने CO-SHO पर लगाए गंभीर आरोप, 14 कट्ठा जमीन के लिए हत्या!

आरा शहर में आज सुबह हुई रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और बिहार क्षत्रीय…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अभियान बसेरा की बदहाल व्यवस्था, नाली के पानी में खड़े होकर आवेदन जमा करने को मजबूर 

नवादा : अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन लोगों से आवेदन लेने की व्यवस्था…

By Swatva
बिहारी समाज

174 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, मौके से धंधेबाज फरार, कार जब्त

नवादा : जिले के हसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव में पुलिस…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?