नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। त्योहारों की श्रृंखला आरंभ होने के पूर्व देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी संभावित घटना होने से बचा लिया। इस क्रम में दो बाइक बरामद किया। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पचरूखी खुरी नदी के घाट के पास अलग-अलग बाइक पर सवार दो बदमाश किसी के आने का इंतजार कर रहा है। संभवतः इरादा लूटपाट या किसी चिन्हित व्यक्ति की हत्या का हो सकता है। सूचना के आलोक में अधिकारियों व जवानों के साथ चारों ओर नदी किनारे की घेराबंदी कर तलाशी अभियान आरंभ किया गया। चारों ओर से पुलिस से घिरा होने के कारण भागने का कोई मौका न देख आत्मसमर्पण कर दिया।
तलाशी के क्रम में देसी कट्टा बरामद होते ही दोनों को गिरफ्तार कर साथ रहे दोनों बाइक जब्त कर थाना लाया। अपराधियों की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव के रामाशीष राजवंशी के पुत्र ऋतिक उर्फ प्रवीण राजवंशी व तेयार गांव के इन्दल राजवंशी के पुत्र राकी राजवंशी के रूप में की गयी है। इस बावत थाना कांड संख्या 481/26 दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट

