By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुल्डोजर एक्शन के विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले दागे

Amit Dubey
Last updated: September 28, 2026 11:18 am
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
उज्जैन, शाही मस्जिद, बुल्डोजर, पथराव, आंसू गैस
SHARE

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ मेले की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस काम की जद में शाही मस्जिद भी आई जिसका कुछ हिस्सा हटाया जाना है। इसके लिए आज सोमवार सुबह मस्जिद का हिस्सा हटाने हेतु जैसे ही नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की, मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद वहां बवाल बढ़ता गया जिस कारण पुलिस को भी आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मस्जिद का हिस्सा हटाने का विरोध स्थानीय मुस्लिम समाज पिछले दो दिनों से कर रहा था। बीती रविवार रात जब जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। देर रात तक विरोध के बाद आज सुबह से फिर वहां भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी भी हो गई। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। मौके पर 2500 से अधिक जवानों की तैनाती कर पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

दरअसल, उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होना है। इसके लिए तैयारियां अभी से जारी हैं और इसी के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ा जाना है। मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई उज्जैन नगर निगम की तरफ से की जा रही है। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पुलिस की मीटिंग हुई थी। रात में मामला सुलझ जाने के बाद आज सुबह में फिर से विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ देर तक पथराव के बाद पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया और भीड़ को तितर-बितर किया गया। हालांकि मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान महिला टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लगी है।

खबर है कि कुछ लोगों ने प्रशासन के इस कदम के विरोध के दौरान मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश की। परंतु उन्हें पुलिस ने रोक दिया। फिलहाल मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की लगातार कोशिश हो रही है। जानकारी के अनुसार शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने उज्जैन के नाका नंबर-5 पर चक्का जाम कर दिया है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठी हैं जिसकी वजह से सुबह से उज्जैन शहर का ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन शहर में करीब 2000 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें RAF और STF के जवान भी शामिल हैं।

TAGGED: आंसू गैस, उज्जैन, पथराव, बुल्डोजर, शाही मस्जिद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई आरंभ
बिहारी समाज
नवादा पुलिस अलर्ट मोड में, आंसू गैस और वाटर कैनन से मॉक ड्रिल
बिहारी समाज
पटना शिक्षक एमएलसी उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षकों के मुद्दों पर रखा विजन
बिहारी समाज
जन आक्रोश, मार्च, CEC, इस्तीफा, पटना हंगामा, पुलिस, धक्कामुक्की
CEC के खिलाफ पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई आरंभ
बिहारी समाज
नवादा पुलिस अलर्ट मोड में, आंसू गैस और वाटर कैनन से मॉक ड्रिल
बिहारी समाज
पटना शिक्षक एमएलसी उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षकों के मुद्दों पर रखा विजन
बिहारी समाज
जन आक्रोश, मार्च, CEC, इस्तीफा, पटना हंगामा, पुलिस, धक्कामुक्की
CEC के खिलाफ पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
जन आक्रोश, मार्च, CEC, इस्तीफा, पटना हंगामा, पुलिस, धक्कामुक्की
देश-विदेश

CEC के खिलाफ पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की

राजधानी पटना में आज सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त CEC के इस्तीफे…

By Amit Dubey
यूपी, चुनाव, JDU, स्पेश, निशांत, योगी, तारीफ
देश-विदेश

यूपी चुनाव में JDU के लिए स्पेश तलाशने वाराणसी पहुंचे निशांत, योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत…

By Amit Dubey
समस्तीपुर, बारिश, बवंडर, मौसम विभाग, दुर्लभ वीडियो
देश-विदेश

समस्तीपुर में पानी का बवंडर, मौसम विभाग ने जारी किया दुर्लभ वीडियो

पिछले 3-4 दिनों से बिहार में हो रही बारिश के बीच समस्तीपुर…

By Amit Dubey

डॉक्टर के परिवार का बेटा बना IPS, नवादा पहुंचते ही सुलझा दिया सबसे बड़ा अपहरण कांड

नवादा : महाराष्ट्र के डॉक्टरों के परिवार से आने वाले केतन अशोक इंगोले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?