By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

लोको पयलट ने पत्नी का गला रेता, फिर थाने में किया सरेंडर

Amit Dubey
Last updated: November 12, 2026 12:31 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
3 Min Read
लोको, पयलट, पत्नी, गला रेता, सरेंडर,पत्नी
SHARE

मुंगेर सदर बाजार स्थित किराए के मकान में रहने वाले एक रिटायरर्ड रेलवे लोको पायलट ने बीती देर रात 1 बजे अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रिटायरर्ड कर्मी जमालपुर में लोको पायलट था और उसने नौकरी से वीआरएस ले लिया था। मृतक महिला का नाम पूजा देवी बताया जाता है और उसके हैवान बने पति की पहचान धरहरा थानाक्षेत्र निवासी दशरथ मंडल के रूप में हुई है। पूजादेवी का मायका भागलपुर के इशाकचक में है और दोनों की शादी 2015 में हुई थी। पूजा के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दशरथ मंडल अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। उनका कहना है कि उसने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार चाकू से निर्मम हत्या कर दी।

- Advertisement -

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई शुभम कुमार ने अपने बहनोई दशरथ मंडल पर दहेज प्रताड़ना और सुनियोजित तरीके से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। शुभम ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन पूजा की हत्या कर दी गई है। खबर सुनते ही वह बदहवास हालत में सदर बाजार स्थित किराए के मकान पर पहुंचे, जहां कमरे के फर्श पर पूजा का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसका गला चाकू से बेरहमी से रेता हुआ था। परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

बताया जाता है कि भागलपुर इशाकचक निवासी अमर कुमार की बेटी पूजा की शादी वर्ष 2015 में मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथपुर इटवा निवासी दशरथ मंडल के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के वक्त मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के महज एक वर्ष बाद से ही लोको पायलट पति दशरथ मंडल ने 10 लाख रुपये नकद दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर वह आए दिन पूजा के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था। बहरहाल, इस जघन्य हत्याकांड ने पूजा की दो मासूम बच्चियों की दुनिया उजाड़ दी। उसकी बड़ी बेटी नौ वर्ष की और छोटी बेटी महज पांच वर्ष की है।

TAGGED: गला रेता, पत्नी, पयलट, लोको, सरेंडर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, 12 हजार तक पहुंच सकता है बजट
बिहारी समाज
लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड महासचिव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 
बिहारी समाज
मुंबई में मजदूरी कर लौटे मजदूर के खाते से 4 घंटे में उड़ाये एक लाख रुपये, हैकरों ने मोबाइल किया कंट्रोल
बिहारी समाज
समस्तीपुर, मुखिया, पुत्र, बाइक, बच्चा, कुचला, मौत, भीड़, पुलिस, हमला
समस्तीपुर में मुखिया के बेटे ने बच्चे को कुचला, भीड़ का पुलिस पर हमला
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, 12 हजार तक पहुंच सकता है बजट
बिहारी समाज
लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड महासचिव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 
बिहारी समाज
मुंबई में मजदूरी कर लौटे मजदूर के खाते से 4 घंटे में उड़ाये एक लाख रुपये, हैकरों ने मोबाइल किया कंट्रोल
बिहारी समाज
समस्तीपुर, मुखिया, पुत्र, बाइक, बच्चा, कुचला, मौत, भीड़, पुलिस, हमला
समस्तीपुर में मुखिया के बेटे ने बच्चे को कुचला, भीड़ का पुलिस पर हमला
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, 12 हजार तक पहुंच सकता है बजट

नवादा : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले के बाजारों में…

By Swatva
बिहारी समाज

लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड महासचिव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

नवादा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव श्री…

By Swatva

मुंबई में मजदूरी कर लौटे मजदूर के खाते से 4 घंटे में उड़ाये एक लाख रुपये, हैकरों ने मोबाइल किया कंट्रोल

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान…

By Swatva
समस्तीपुर, मुखिया, पुत्र, बाइक, बच्चा, कुचला, मौत, भीड़, पुलिस, हमला
अपराध

समस्तीपुर में मुखिया के बेटे ने बच्चे को कुचला, भीड़ का पुलिस पर हमला

समस्तीपुर के खानपुर में आज सुबह बाइक की टक्कर से एक मासूम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?