नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मार लूट की घटना को अंजाम दिया गया। नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम रोड के समीप अरविंद प्रेस गली के समीप घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी युवक की पहचान पुरानी जेल रोड निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

युवक ने बताया कि वह अपने घर से कुछ सामान लाने के लिए बाजार जा रहा था। इसी दौरान अरविंद प्रेस से पहले कुछ युवकों ने उसे अंधेरे में ले जाकर चाकू दिखाया और उसके पास रहे लगभग ₹2000 छीन लिए। इस दौरान उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया और उसके बाद सभी वहां से फरार हो गए।
आनन फानन में उसने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी,जहां परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। रात्रि में गश्ती पर रहे पुलिसकर्मियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
भईया जी की रिपोर्ट

