नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 20 पर फतेहपुर ओवरब्रिज के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस सन्दर्भ में अकबरपुर थाना कांड संख्या 457/26 दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि दिनांक 03.08.26 को ग्राम पसियाकला निवासी पंकज कुमार के द्वारा थाना में फतेहपुर से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की प्राथमिकी संख्या 378/26 दर्ज कराया गया था। इसमें तीन व्यक्तियों 1. मो. समीर पिता मो मोसाब ग्राम मखदुमपुर अकबरपुर एवं 2. मो राजा पिता अल्लाउद्दीन ग्राम इस्लामनगर थाना एवं जिला जमुई तथा 3. मो एहसान पिता मो इबरार शाह ग्राम मखदुमपुर अकबरपुर को गिरफ्तार किया गया। तीनों मिलकर गाड़ी चोरी कर उसका चेचीस नंबर मिटाकर फर्जी निबंधन नंबर लगाकर उसका ईस्तेमाल कर रहे थे, और गाड़ी का पहचान छुपाकर किसी शराब कारोबारी के हाथ में बेचने के फ़िराक़ में थे।
बता दें जिले में अकबरपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरों का आतंक बरकरार रहने से बाइक मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।कब कहां से किसकी बाइक चोरी हो जाए कहना मुश्किल है। ऐसे में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई व गिरफ्तारी से बाइक मालिकों ने जहां राहत की सांस ली है तो दूसरी ओर बाइक चोरों में हड़कंप मच गया है।
भईया जी की रिपोर्ट

