नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने जिला अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यकों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के भवनपुर पंचायत की भवनपुर गांव के कब्रिस्तान घेराबंदी व कुछ लोगों द्वारा कब्रिस्तान भूमि पर अवैध कब्जा को अविलंब मापी करा चिन्हित करने का निर्देश गोविंदपुर अंचल अधिकारी को दिया। अल्पसंख्यक आयोग बिहार की सदस्य अफरोजा खातून ने अधिकारियों के साथ के नगर के अल्पसंख्यक छात्रावास पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
इसके साथ ही वहां रह रहे छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों से लगन व मेहनत के साथ पढ़ने तथा किसी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा किसी प्रकार की कमी होने पर आयोग सम्पर्क करने का अनुरोध किया। मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं गोविंदपुर के अलावा गोविंदपुर बीडीओ, सीओ , प्रखंड श्रम पदाधिकारी व नवादा के श्रम पदाधिकारी मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट