नवादा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में नगर के हरिशचंद्र स्टेडियम में युवा क्रिकेटरों के लिए नवादा प्रीमियर लीग खिलाड़ियों की एक्शन की गई। प्रीमियर लीग में नवादा की कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसमें नवादा राइडर्स, नवादा टाइटल्स, नवादा स्टार्स,नवादा किंग नवादा बैरियर्स एवं नवादा रॉयल्स की टीम में एक दूसरे से भिड़ेगी।
नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी नवादा के यीशु कुमार को 5700 में खरीदा जबकि मनीष कुमार को 4700 मिले। के. रेहान अंजर को 4700 की बोली लगी ।उसके साथ ही योगेश पटेल 4200 अनुराग आनंद 32 00 आरुष 33 एवं सचिन गुप्ता को 4000 में खरीदा गया। नीलामी ऑप्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी यीशु कुमार रहे जो बिहार का प्रतिनिधित्व किया है उसे नवादा स्टार्स की टीम ने 5700 में खरीदा। नीलामी में टीम के मालिक एवं उनके कप्तानों ने हिस्सा लिया।
नवादा टाइटंस टीम के ओनर निशा कुमारी, नवादा राइडर्स के डॉक्टर महेश कुमार , नवादा तारा के दिनेश कुमार, नवादा किंग्स के ओनर विवेक कुमार , नवादा बैरियर्स के ओनर सूरज कुमार जबकि नवादा रॉयल्स के ओनर सुभाष कुमार ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सभी टीमों को₹25000 के राशि के अंदर खिलाड़ियों को खरीदनी थी।सभी टीमों ने सफलतापूर्वक 15 खिलाड़ियों का अपने-अपने टीम में चयन किया।
इससे पूर्व नवादा प्रीमियर लीग के लिए नवादा के रजिस्ट्रेशन स्टेडियम में 4 दिन पूर्व ट्रायल लिया गया था जिसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था उन्हीं150 खिलाड़ियों में शॉर्टलिस्ट करके खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। नवादा प्रीमियर लीग का महा मुकाबला इस महीने के अंत तक नवादा के हरिशचंद्र स्टेडियम में प्रारंभ होगा। नीलामी प्रक्रिया में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजर मनीष आनंद खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष कुमार गोविंद चयन कर्ता विकास कुमार एवं सुभाष प्रसाद दिनेश राज्य स्तरीय पैनल अंपायर श्यामदेव कुमार, सुमन सौरभ, अजय कुमार, रोनित मौजूद रहे।
भईया जकी की रिपोर्ट