नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने एनएच-20 के माखर पेट्रोल पंप के पास छापामारी कर 240 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है। इस क्रम में शराब तस्कर व लाइनर का काम कर रहा युवक शराब व बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध थाना कांड संख्या 384/ 26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रजौली की ओर से टीवीएस बाइक से शराब की खेप फतेहपुर मोड़ के पास जा रही है। उसके आगे होंडा शाइन बाइक सवार युवक लाइनर का काम करते हुए आगे आगे चल रहा है। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे पीटीसी शशिभूषण कुमार को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में फतेहपुर मोड़ के पास जवानों के साथ सतर्क निगाहों से निगरानी शुरू की।
रजौली की ओर से आ रहे बाइक सवार दोनों की नजर पुलिस पर पड़ते ही माखर की ओर भागने लगा। दोनों का पीछा कर रहे जवानों को नजदीक आते देख दोनों बाइक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में 240 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक नम्बर बी आर 27 बी 4573 व बी आर 27 डब्ल्यू 2096 जब्त कर थाना लाया। इस बावत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट