By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

Swatva
Last updated: July 22, 2026 4:45 pm
By Swatva 76 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना/मोतिहारी : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण के सचिव नितिन त्रिपाठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सरल, सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए बैंक ऋण वसूली सहित अन्य समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है।

- Advertisement -

उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों की पहचान करें तथा संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय पर नोटिस तामील कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों के समय और धन दोनों की बचत होती है। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक के.एम. सिंह, बिमल कुमार, सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने समझौता योग्य मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का अधिकतम लाभ उठाएं।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अपराध

55 लीटर देसी शराब के साथ बाइक व धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा : जिले में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

By Swatva
ईमेल, धमकी, CM हाउस, सचिवालय, बम, धमाका, खालिस्तानी संगठन
अपराध

स्कूलों के बाद अब CM हाउस और सचिवालय उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी संगठन के ईमेल से दावा

दानापुर के 4 नामी स्कूलों के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री आवास…

By Amit Dubey
गोली मारी, प्रेमी, प्रेमिका, ब्याय फ्रेंड, लिव-इन, दानापुर, आशिक
अपराध

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसके ब्याय फ्रेंड को मारी गोली, लिव-इन में रह रहे थे

दानापुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसमें आशिकी की सनक में…

By Amit Dubey
समस्तीपुर, छात्रा, हत्या, स्कूल, बीच सड़क, गोली मरी, धमकी, सनकी आशिक की करतूत
अपराध

समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मरकर हत्या, सनकी आशिक की करतूत

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में आज सोमवार की सुबह पढ़ने के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?