By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Swatva
Last updated: June 19, 2026 5:16 pm
By Swatva 116 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना । बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य पुल, एप्रोच रोड तथा अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल सहित बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

विभागीय सचिव ने मुख्य सचिव को बताया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है तथा शेष कार्य जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में पुल पर फिनिशिंग कार्य, एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्ट्रेसिंग और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से चल रहे हैं।मुख्य सचिव ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि अंतिम चरण के कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा सभी वरीय अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी मानकों का पालन करते हुए परियोजना को समय पर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता के लिए पुल का संचालन जल्द शुरू किया जा सके।

गौरतलब है कि पटना जिले के कच्ची दरगाह (एनएच-30) और वैशाली जिले के बिदुपुर (एनएच-103) के बीच गंगा नदी पर 19.76 किलोमीटर लंबी 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल तथा लगभग 10 किलोमीटर लंबे पहुंच मार्ग शामिल हैं। परियोजना का कुल 98.2 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना के प्रथम चरण के तहत कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक 4.57 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है।

यह पुल पटना के सबलपुर को एनएच-103 से जोड़ते हुए पटना-बख्तियारपुर बाईपास (एनएच-30) से सीधा संपर्क स्थापित करेगा। परियोजना के पूर्ण होने से पटना, वैशाली, हाजीपुर और समस्तीपुर के बीच आवागमन सुगम होगा। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए पटना पहुंचने में भी लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: 6 लेन गंगा पुल परियोजना, barh, barh khabar, कच्ची दरगाह-बिदुपुर, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पवन सिंह, भाजपा, एमएलसी, भरत तिवारी, बहन, राखी, बंधवाई, न्याय, भरोसा
भरत तिवारी की बहन से राखी बंधवा बोले पवन सिंह, न्याय दिलवा अपना फर्ज जरूर निभउंगा
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
तुलसी जयंती पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह का भव्य आयोजन, 5000 विद्यार्थियों ने किया संगीतमय रामचरितमानस पाठ
बिहारी समाज
मगही भाषा के विकास पर हुआ मंथन, काव्य सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां
बिहारी समाज
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में 1231 परीक्षार्थी शामिल, 380 चयनित प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पवन सिंह, भाजपा, एमएलसी, भरत तिवारी, बहन, राखी, बंधवाई, न्याय, भरोसा
भरत तिवारी की बहन से राखी बंधवा बोले पवन सिंह, न्याय दिलवा अपना फर्ज जरूर निभउंगा
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
तुलसी जयंती पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह का भव्य आयोजन, 5000 विद्यार्थियों ने किया संगीतमय रामचरितमानस पाठ
बिहारी समाज
मगही भाषा के विकास पर हुआ मंथन, काव्य सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां
बिहारी समाज
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में 1231 परीक्षार्थी शामिल, 380 चयनित प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पवन सिंह, भाजपा, एमएलसी, भरत तिवारी, बहन, राखी, बंधवाई, न्याय, भरोसा
देश-विदेश

भरत तिवारी की बहन से राखी बंधवा बोले पवन सिंह, न्याय दिलवा अपना फर्ज जरूर निभउंगा

भोजपुरी पावर स्टार और भाजपा MLC पवन सिंह आज सोमवार को तड़के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

तुलसी जयंती पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह का भव्य आयोजन, 5000 विद्यार्थियों ने किया संगीतमय रामचरितमानस पाठ

नवादा : जिले के मशहूर मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल,…

By Swatva
बिहारी समाज

मगही भाषा के विकास पर हुआ मंथन, काव्य सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

नवादा : 'मगही भाषा साहित्य विकास में मगही संघ की भूमिका' विषय…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में 1231 परीक्षार्थी शामिल, 380 चयनित प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत

नवादा : अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच जिला इकाई की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?