नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शोभा कुमारी की अध्यक्षता में गोविंदपुर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के 13 अक्टूबर को नवादा के गांधी इंटर स्कूल में आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जुटने की अपील की गयी।

बैठक में जिला स्तर से कार्यक्रम प्रभारी दिनेश यादव शामिल हुए। उनके साथ राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अफरोजा खातून और पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय कुमार मौजूद रहे। बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. सभी ने मंत्री के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक संख्या में नवादा पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान पटना स्नातक चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट

