नवादा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में नेशनल हाईवे 20 पर छापामारी कर बाइक से शराब लेकर नवादा जा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को फतेहपुर से बाइक सवार डिक्की में अंग्रेजी शराब लेकर नवादा की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आलोक में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पंचगांवा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर बाइक सहित तस्कर को पकड़ा लिया। तलाशी में 4.5 लीटर विदेशी शराब बरामद होते ही बाइक व शराब जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट