-हफ्तों चक्कर लगाने के बावजूद बगैर सिलेंडर लौट रहे उपभोक्ता
नवादा : जिले के गोविंदपुर इंडेन गैस एजेंसी संचालक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। हालात यह है कि गैस सिलेंडर मिलेगा? इसकी कोई गारंटी नहीं। एक तो पांच माह से होम डिलीवरी बंद, उपर से गैस गोदाम पर चार बजे सुबह से लम्बी लाइनें। सिलेंडर बुकिंग के बाद एक सप्ताह के अंदर गैस उपलब्ध कराने का मैसेज कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन किस तिथि को मिलेगा इसकी जानकारी नहीं देने का लाभ एजेंसी संचालक उठा रहा है।
हालात यह है कि सप्ताह समाप्त होने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराये जाने के बाद आर्डर रद्द की सूचना मोबाइल पर उपलब्ध करा दी जाती है। पुनः बुकिंग के बाद नम्बर मिलता है लेकिन एक सप्ताह के अंदर का। फिर वही कहानी दोहराई जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद प्रशासन मौन साधे तमाशा देख रही है। फिर कब उपभोक्ताओं का ग़ुस्सा फूट पड़ेगा इसकी कोई गारंटी नहीं।
भईया जी की रिपोर्ट