नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने लोदीपुर गांव में छापामारी कर मारपीट के आरोप में दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अकबरपुर थाना कांड संख्या 209/26 दि 19.05.26 धारा 127(2,)/109/115(2)/3(5) BNS के प्राथमिक अभियुक्त प्रमोद कुमार उम्र 40 वर्ष एवं थाना कांड संख्या 210/25 दि 19.05.26 धारा 126(2)/115(2)/109/118(2)/3(5) BNS के प्राथमिक अभियुक्त राजेंद्र यादव उम्र 36 वर्ष दोनों पिता गरीब यादव ग्राम लोदीपुर को विधिवत गिरफ्तार न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।
दोनों भाईयों ने आपस में गंभीर मारपीट की थी। दोनों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट