बिहार में आज सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। बीजेपी और जेडीयू की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है। बीजेपी इस बार नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्री बनाने जा रही है जबकि जेडीयू की तरफ से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा जेडीयू अपने पुराने चेहरे को ही रिपीट करने वाली है। नई कैबिनेट में BJP के 15, JDU के 13, LJP (RV) के 2 मंत्री शामिल होंगे। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं।
इसबीच आज शपथ से ठीक पहले निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार तथा जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। बेटे निशांत के पैर छूते ही पिता नीतीश कुमार ने उनके सिर पर हाथ रखकर न सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि उनको गले से भी लगा लिया। जिस वक्त निशांत पिता नीतीश के पैर छू रहे थे वहां ललन सिंह और संजय झा समेत जेडीयू के कई अन्य वरिष्ठ नेता और नीतीश के करीबी भी मौजद थे। आइए जानते हैं कि नए सम्राट कैबिनेट के विस्तार में कौन—कौन मंत्री बन रहा है।
बीजेपी के मंत्रियों लिस्ट
1.विजय कुमार सिन्हा
2.दिलीप जायसवाल
3.राम कृपाल यादव
4.नीतीश मिश्रा
5.मिथलेश तिवारी
6.केदार गुप्ता
7.रमा निषाद
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखिन्द्र पासवान
10.संजय टाइगर
11.इं कुमार शैलेन्द्र
12.रामचंद्र प्रसाद
13.नंदकिशोर राम
14.श्रेयसी सिंह
15.अरुण शंकर प्रसाद
जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट
1.श्रवण कुमार
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल
8-रत्नेश सदा
9-बुलो मंडल
10-भगवान सिंह कुशवाहा
11-दामोदर रावत
12- निशांत कुमार
13- श्वेता गुप्ता
LJP(R)
- संजय पासवान
- संजय सिंह
HAM
- संतोष सुमन
RLM
- दीपक प्रकाश