By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बंगाल में 9 मई को BJP मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, PM मोदी और NDA के सभी CM रहेंगे मौजूद

Amit Dubey
Last updated: May 5, 2026 12:39 pm
By Amit Dubey 45 Views
Share
3 Min Read
बंगाल, 9 मई, BJP, मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण, PM मोदी, NDA, सभी CM, शामिल
SHARE

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद 9 मई को पहली बार भाजपा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई सरकार शपथ लेगी। भारतीय जनता पार्टी ने शपथ‑ग्रहण समारोह टैगोर जयंती के दिन 9 मई को आयोजित करने का फैसला किया है। इसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक बदलाव दोनों के संगम के रूप में देखा जा रहा है। बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा समेत सभी एनडीए शासित राज्यों के सीएम भाग लेंगे। खबर है कि बंगाल में भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजापाई सीएम बनेंगे।

Contents
PM मोदी ने भाषण में पहले ही दे दिया संकेतशपथ की तैयारियां शुरू, सरकारी प्रक्रिया तेज
- Advertisement -

PM मोदी ने भाषण में पहले ही दे दिया संकेत

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ के लिए 9 मई तारीख का संकेत पहले ही अपने अंतिम चुनावी भाषण में दे दिया था। बैरकपुर की रैली में उन्होंने कहा था कि 4 मई…दीदी गई। चुनावी नतीजों के बाद मैं फिर बंगाल आऊंगा, भाजपा के शपथ‑ग्रहण समारोह में शामिल होने। कल सोमवार की शाम को बंगाल का ऐतिहासिक जनादेश सामने आने के बाद पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प ऐसा बंगाल बनाना है ‘जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’, जो गुरुदेव टैगोर की अमर पंक्तियों की भावना को दर्शाता है।

शपथ की तैयारियां शुरू, सरकारी प्रक्रिया तेज

इस बीच, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी प्रिंसिपल सेक्रेटरी एसबी जोशी और सेक्रेटरी सुजीत कुमार मिश्रा आज मंगलवार को दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे। वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को चुनाव नतीजों की आधिकारिक गजट अधिसूचना सौंपेंगे। इसके बाद कल 6 मई को सीईओ, राज्यपाल आरएन रवि को औपचारिक रूप से जानकारी देंगे। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने के लिए आमंत्रित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद राज्यपाल उनसे शपथ‑ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का भी अनुरोध कर सकते हैं, ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे। सूत्रों का कहना है कि पोइला बैशाख के बाद 25 बैशाख (पोचिशे बोइशाख) यानी रवींद्र जयंती पर शपथ‑ग्रहण की तारीख तय करना केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि गहरे भावनात्मक और सांस्कृतिक अर्थ भी रखता है। टैगोर वह व्यक्तित्व हैं जिनकी कविता, संगीत और मानवतावादी दर्शन बंगाली अस्मिता की आत्मा माने जाते हैं। यही कारण है कि यह दिन बंगाल में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है।

TAGGED: 9 मई, BJP, NDA, PM मोदी, बंगाल, मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण, शामिल, सभी CM
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आंधी-बारिश, 23 मरे, 4-4 लाख, मुआवजा, पटना, गया, चंपारण, औरंगाबाद
पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश से 23 की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
जद यू विधायक विभा देवी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कार्रवाई का निर्देश
बिहारी समाज
7 मई, सम्राट कैबिनेट, विस्तार, PM, शाह, नीतीश, 27 मंत्री, सूची, बीजेपी, जदयू
7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी..शाह और नीतीश रहेंगे मौजूद! देखें 27 मंत्रियों की सूची
देश-विदेश राजनीति राजपाट
पांच हजार के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आंधी-बारिश, 23 मरे, 4-4 लाख, मुआवजा, पटना, गया, चंपारण, औरंगाबाद
पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश से 23 की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
जद यू विधायक विभा देवी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कार्रवाई का निर्देश
बिहारी समाज
7 मई, सम्राट कैबिनेट, विस्तार, PM, शाह, नीतीश, 27 मंत्री, सूची, बीजेपी, जदयू
7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी..शाह और नीतीश रहेंगे मौजूद! देखें 27 मंत्रियों की सूची
देश-विदेश राजनीति राजपाट
पांच हजार के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
7 मई, सम्राट कैबिनेट, विस्तार, PM, शाह, नीतीश, 27 मंत्री, सूची, बीजेपी, जदयू
देश-विदेश

7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी..शाह और नीतीश रहेंगे मौजूद! देखें 27 मंत्रियों की सूची

बिहार में सम्राट चौधरी की एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार 7 मई…

By Amit Dubey
मुजरा, अनंत सिंह, JDU, विधायक, वीडियो, वायरल, समर्थक, हथियार, लहराए
अपराध

मुजरा देखते  JDU विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल, समर्थकों का हथियार लहराना पड़ सकता है भारी

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो खूब…

By Amit Dubey
RJD, विधायक, ओसामा, छापेमारी, ठिकाने, डॉक्टर, जमीन कब्जा, सिवान
अपराध

शहाबुद्दीन के बेटे और RJD विधायक ओसामा के ठिकानों पर छापा, डॉक्टर की जमीन कब्जा मामले में कार्रवाई

सिवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा सीट…

By Amit Dubey
विक्रमशिला, पुल, स्पैन, टूटा, गंगा, भागलपुर, लाइफलाइन, ठप
देश-विदेश

विक्रमशिला सेतु का स्पैन टूटकर गंगा में समाया, भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ ठप… अब स्टीमर ही सहारा

भागलपुर की लाइफलाइन और शहर को उत्तर बिहार के 16 जिलों से…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?