नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना कांड संख्या 452/25 दि 27.09.25 धारा 137(2)/140(3) BNS के प्राथमिक अभियुक्त शिव राजवंशी उम्र 20 वर्ष लगभग पिता सुरेश राजवंशी ग्राम गुरुचक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।
दूसरी ओर थाना कांड संख्या 61/26 दि 11.02.26 धारा 30(a) b.p.e. ACT 2016 के प्राथमिक अभियुक्त रंजीत कुमार उम्र 24 वर्ष लगभग पिता तुलसी प्रसाद यादव ग्राम तेलभद्रो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दियाl
भईया जी की रिपोर्ट