By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर उठाए सवाल, सिर्फ 3 लोग चला रहे बिहार…मनमर्जी से ले रहे फैसले

Amit Dubey
Last updated: April 30, 2026 3:16 pm
By Amit Dubey 58 Views
Share
4 Min Read
तेजस्वी, सम्राट, 3 लोग, शासन, मनमर्जी, फैसले
सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर किया जोर दार हमला
SHARE

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की नई नवेली सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस सरकार को महज तीन लोग चला रहे हैं और वे मनमर्जी से बिना किसी सिस्टम के फैसले ले रहे हैं। इससे बिहार की 12 करोड़ आबादी और करोड़ों युवाओं में निराशा तथा असमंजस की परिस्थिति पैदा हो गई है। तेजस्वी ने राज्य की वर्तमान शासन व्यवस्था को अलोकतांत्रिक और अराजक बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस संबंध में राजद नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर सरकार चलाने के तरीके पर निशाना साधा।

Contents
नीतीश पर सीधा प्रहार, सरकार बनाने और बदलने का खेल46 फीसदी टाइम व्यर्थ करने का दावा, अराजक हुए हालात
- Advertisement -

नीतीश पर सीधा प्रहार, सरकार बनाने और बदलने का खेल

तेजस्वी ने पोस्ट में कहा कि पिछले एक पखवाड़े से बिहार की सत्ता केवल 3 लोगों के हाथों में सिमट कर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधूरे मंत्रिमंडल के साथ, बिना किसी विमर्श, चिंतन और मनन के अलोकतांत्रिक तरीके से मनमर्जी के निर्णय लिए जा रहे हैं। तेजस्वी के अनुसार, सत्ता के लालच में एनडीए नेताओं ने नैतिकता और लोक लाज की मर्यादाएं त्याग दी हैं। पूर्व सीएम नीतीश पर प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में 10 बार सरकार का गठन और पुनर्गठन हुआ है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले 6 साल में 5 बार सत्ता का स्वरूप बदला है, जिसमें नीतीश कुमार ने कारण-अकारण 8 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। तेजस्वी ने इसे क्षणभंगुर विचारधारा बताते हुए कहा कि इस अस्थिरता ने शासकीय व्यवस्था को अंधेरे में धकेल दिया है और बिहारवासियों को उपहास का पात्र बनाया है।

46 फीसदी टाइम व्यर्थ करने का दावा, अराजक हुए हालात

तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मात्र 6 महीने में ही राज्य ने दो मुख्यमंत्री देख लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि षड्यंत्र से बनी इस पथभ्रष्ट सरकार के प्रथम वर्ष के कार्यकाल का 46.03% समय व्यर्थ हो चुका है। तेजस्वी ने चिंता जताई कि लगभग आधा समय गंवाने के बाद भी सरकार की प्राथमिकताएं, लक्ष्य, कार्यक्रम और नीतियां अब तक स्पष्ट नहीं हैं। राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार बेलगाम नौकरशाही और अनियंत्रित भ्रष्टाचार के चंगुल में है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वित्तीय कुप्रबंधन, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी का दुष्चक्र चल रहा है। उनके अनुसार, बिहार की आवाम को अब इस निरर्थक सरकार से कोई उम्मीद शेष नहीं है क्योंकि यह सरकार आमजनों की बजाय तंत्र में बैठे लोगों की पोषक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार की कार्यप्रणाली से बिहार के युवा, महिला, किसान और व्यापारी अब पूरी तरह नाउम्मीद हो चुके हैं। उन्होंने पूछा कि जो सरकार खुद स्वयं के लिए समस्या है, वह जनता का क्या समाधान करेगी?

TAGGED: 3 लोग, तेजस्वी, फैसले, मनमर्जी, शासन, सम्राट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

—और फिर दहेज दानवों की बलि चढ़ गई बेटी
बिहारी समाज
हड़ताल, समाप्त, राजस्व, अधिकारी, 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी
बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, 52 दिन बाद काम पर लौटेंगे CO
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक तैयारी
बिहारी समाज
आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

—और फिर दहेज दानवों की बलि चढ़ गई बेटी
बिहारी समाज
हड़ताल, समाप्त, राजस्व, अधिकारी, 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी
बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, 52 दिन बाद काम पर लौटेंगे CO
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक तैयारी
बिहारी समाज
आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हड़ताल, समाप्त, राजस्व, अधिकारी, 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी
बिहारी समाज

बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, 52 दिन बाद काम पर लौटेंगे CO

बिहार में राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारियों की हड़ताल 52वें दिन खत्म…

By Amit Dubey
हाइवा, गिट्टी, पलटा, ऑटो, CISF जवान, पत्नी, ड्राइवर, मौत, स्टेशन, खगड़िया
देश-विदेश

CISF जवान को विदा करने स्टेशन जा रही थी पत्नी, ऑटो पर गिट्टी लदा हाइवा पलटा…ड्राइवर समेत 3 की मौत

खगड़िया के महेशखूंट में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ऑटो…

By Amit Dubey
सिवान, भाजपा नेता, पूर्व MLC, भांजा, हत्या, बहनोई, गंभीर, हालत में पटना रेफर
अपराध

सिवान में भाजपा नेता और पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या, बहनोई गंभीर हालत में पटना रेफर

सिवान में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मानोज सिंह के भांजे की…

By Amit Dubey
तेजस्वी, रामधनी यादव, नितिन नवीन, तस्वीर, शेयर, NDA, सुशासन, हमला
अपराध

तेजस्वी ने रामधनी यादव संग नितिन नवीन की तस्वीर शेयर कर बोला NDA के सुशासन पर हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?