नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अकबरपुर थाना कांड संख्या 152/26 दिनांक 12/04/26 धारा 30(a) b.p.e. act 2022 के प्राथमिक अभियुक्त भोला मांझी पिता सोहर मांझी ग्राम पतरंग थाना को विधिवत गिरफ्तारी कर अग्रिम करवाई करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
इसी प्रकार थाना कांड संख्या 153/26 दिनांक 13/4/26 धारा 37 b.p.e.act 2022 के प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद शमीम उर्फ शमीम कुरैशी उम्र करीब 38 वर्ष पिता मोहम्मद उसीम कुरैशी ग्राम रजहत को विधिवत गिरफ्तारी कर अग्रिम करवाई करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।
भईया जी की रिपोर्ट