By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

‘भुगतना पड़ गया ना चाचा जी’….नीतीश के द‍िल्‍ली जाने पर लालू की बेटी रोहिणी का तंज

Amit Dubey
Last updated: April 9, 2026 5:04 pm
By Amit Dubey 655 Views
Share
4 Min Read
रोहिणी, X पोस्ट, नीतीश, दिल्ली यात्रा, भुगतना पड़ा, चाचा जी, लालू, बेटी, तंज, AI कार्टून
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को दोपहर बाद दिल्ली पहुंच गए। 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की संभावना है, जिसमें बिहार की भावी राजनीतिक दिशा और नई सरकार के गठन को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री के साथ जदयू नेता संजय झा और विजय चौधरी भी नई दिल्ली गए हैं। इसके अलावा भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और अन्य वरीय नेताओं के भी दिल्ली पहुंचने की खबर है। इसबीच नीतीश कुमार के आज पटना से दिल्ली जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उनपर एकबार फिर तंज कसा है।

Contents
नीतीश कुमार पर क्या-क्या कहा रोहिणी आचार्य नेAI जेनरेटेड तसवीर में कार्टून के माध्यम से व्यंग्यदिल्ली में नीतीश लेंगे राज्यसभा MP की शपथ14 अप्रैल को सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
- Advertisement -

नीतीश कुमार पर क्या-क्या कहा रोहिणी आचार्य ने

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को मौकापरस्त बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में रोहिणी ने लिखा—’भीगी हुई बिल्ली की तरह, चाचा जी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ये बात बिल्कुल सही है, अवसरवाद और छल का फल भुगतना ही पड़ता है। आपको इसके परिणाम भुगतने ही पड़े, है ना चाचा जी! एक-दो दिन में कुर्सी छिन जाएगी और बिहार की राजनीति से रिश्ता टूट जाएगा। काश आप पाला न बदलते तो टिके रहते।’ इस पोस्ट के साथ रोहिणी आचार्य ने नीतीश की एक AI जेनरेटेड फोटो भी शेयर की है। इसमें उन्होंने आगे लिखा, “बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए आज दिल्ली..”, “सही कहा गया है, “मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते। भुगतना पड़ गया ना, चाचा जी। एक-दो दिन में छिन जाएगी कुर्सी और टूट जाएगा नाता सियासत-ए-बिहार से. काश, आप बिना पलटी मारे रह पाते”।

AI जेनरेटेड तसवीर में कार्टून के माध्यम से व्यंग्य

इस पोस्ट के साथ AI जेनरेटेड तस्वीर में लिखा हुआ है कि छूटा अपना प्रदेश, हम परदेसी हो गए। उसके बाद तस्वीर में एक बस दिख रही है, जिस पर विदाई रथ लिखा हुआ है। नीतीश कुमार की तस्वीर है, जिसमें वे ब्लू रंग का ट्रेवल बैग लिए हुए हैं। उस पर एक गठरी रखी हुई है। उनके कंधे पर दो दो साइड बैग हैं। तस्वीर में गया का महाबोधि मंदिर, ट्रेन और बिहार लिखा हुआ एक बोर्ड दिख रहा है। तस्वीर में दिल्ली का माइलस्टोन भी है। नीतीश कुमार तस्वीर में हाथ उठाए हुए हैं। रो रहे हैं। उसके बाद वे पैदल कहीं जा रहे हैं। नीचे एक अखबार का टुकड़ा पड़ा हुआ है, जिसमें दिल्ली प्लान्स लिखा हुआ है। कुल मिलाकर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर तगड़ा तंज किया है।

दिल्ली में नीतीश लेंगे राज्यसभा MP की शपथ

इधर सूत्रों ने बताया कि अगले दो दिनों तक बिहार की राजनीति का केंद्र दिल्ली रहने वाला है। कल शुक्रवार को नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग सहमति बन सकती है।

- Advertisement -

14 अप्रैल को सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा

जनता दल यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे के तुरंत बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन कर बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

TAGGED: AI कार्टून, X पोस्ट, चाचा जी, तंज, दिल्ली यात्रा, नीतीश, बेटी, भुगतना पड़ा, रोहिणी, लालू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पिता ने शादीशुदा बेटी की हत्या कर नदी में दफनाया शव, मां- पिता व भाई गिरफ्तार
बिहारी समाज
सीतामढ़ी, मां, नाबालिग, पुत्री, दुष्कर्म, हत्या, कब्र, शव
सीतामढ़ी में मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकाला बेटी का शव
अपराध बिहारी समाज
बिहार में डाक विभाग की न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लागू, अब घर बैठे मिलेंगी हाईटेक सेवाएं
बिहारी समाज
ककोलत में सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट, रविवार शाम तक सिर्फ 3300 कटे टिकट
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पिता ने शादीशुदा बेटी की हत्या कर नदी में दफनाया शव, मां- पिता व भाई गिरफ्तार
बिहारी समाज
सीतामढ़ी, मां, नाबालिग, पुत्री, दुष्कर्म, हत्या, कब्र, शव
सीतामढ़ी में मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकाला बेटी का शव
अपराध बिहारी समाज
बिहार में डाक विभाग की न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लागू, अब घर बैठे मिलेंगी हाईटेक सेवाएं
बिहारी समाज
ककोलत में सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट, रविवार शाम तक सिर्फ 3300 कटे टिकट
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गयाजी, पूर्व सांसद, घर, छापेमारी, ड्रग विभाग, पुलिस, नकली, नशीली, दवाएं, बरामद
अपराध

गयाजी में पूर्व सांसद के घर पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली-नशीली दवाएं बरामद

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में…

By Amit Dubey
पटना, होटल, पिता,बेटी, छेड़छाड़, पप्पू यादव, हथियार, सरकार
अपराध

पटना के होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़छाड़ पर भड़के पप्पू यादव, हर पिता को हथियार दे सरकार…

राजधानी पटना के रुपसपुर स्थित होटल हाईडेन में पिता के सामने एक…

By Amit Dubey
पेट्रोल-डीजल, दाम बढ़े, डेढ़ हफ्ता, चौथी बार, सुधा दूध, महंगा, पटना, रेट
देश-विदेश

डेढ़ हफ्ते में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सुधा दूध भी महंगा…पटना में ये है रेट

बिहार समेत देशभर में आज सोमवार को सरकार ने एक बार फिर…

By Amit Dubey
गयाजी, केनी पुल, दरार, दहशत, जर्जर खंभे, सरिया, तस्वीर, वायरल
दुर्घटना

गयाजी के केनी पुल में दरार से दहशत, जर्जर खंभों और बाहर निकली सरिये की तस्वीरें वायरल

बिहार में पुलों की दुर्दशा ने राज्य में बुनियादी ढांचे के निर्माण…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?