नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने बारह वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पचरुखी गांव के संजय उर्फ टुन्नी मालाकार पिता चांदी मालाकार के विरुद्ध उत्पाद न्यायालय ने जी ओ नम्बर 502/14 के तहत कुर्की वारंट जारी किया था। उसके घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही बड़े ही नाटकीय रूप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट