By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार विधानसभा की 19 समितियां गठित, अनंत सिंह और धूमल समेत कई बड़े नाम शामिल

Amit Dubey
Last updated: March 31, 2026 4:20 pm
By Amit Dubey 52 Views
Share
3 Min Read
19, विधानसभा, समितियां, गठित, अनंत सिंह, धूमल, रास चुनाव, गायब विधायक
SHARE

बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। इसमें राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान से दूर रहे कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं, बाहुबली विधायकों को भी चेयरमैन और सदस्य बनाया गया है। विस स्पीकर प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद इन 19 समितियों के चेयरमैन और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एमएलए फैसल रहमान को भी एक-एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। जबकि जदयू के दबंग विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में बतौर सदस्य रखा गया है।

- Advertisement -

रास चुनाव से गायब विपक्षी विधायकों को भी ईनाम

बता दें कि इन समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है और इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। समितियों के गठन को सियासी संतुलन साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इस लिस्ट की दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और आरजेडी के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए सभी पक्षों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सची में दिए गए नामों पर गौर करेंगे तो समितियों के गठन में कई चर्चित और प्रभावशाली विधायकों को भी जगह दी गई है। बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, मोकामा विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विधानसभा की नियम समिति और सामान्य प्रयोजन समिति जैसे महत्वपूर्ण समितियों की कमान स्पीकर प्रेम कुमार के हाथ में ही रहेगी। इन समितियों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। इससे साफ है कि सरकार ने अहम फैसलों में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका सुनिश्चित की है। जानकारों के अनुसार इस बार समितियों के गठन में सत्ता और विपक्ष दोनों को साधने की कोशिश की गई है। विभिन्न दलों के विधायकों को जिम्मेदारी देकर यह संदेश देने की कोशिश है कि विधानसभा की कार्यवाही में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रेम कुमार की अगुवाई में गठित ये समितियां आने वाले एक साल में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की निगरानी करेंगी।

TAGGED: 19, अनंत सिंह, गठित, गायब विधायक, धूमल, रास चुनाव, विधानसभा, समितियां
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नीतीश कुमार मालिक हैं, जो चाहेंगे वही होगा — अनंत सिंह
बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बारह‌ वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
बिहारी समाज
युवक की हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
बिहारी समाज
हैवानियत, नूरसराय, महिला, रेप, कोशिश, वीडियो, वायरल, नालंदा
नालंदा के नूरसराय में महिला से सरेआम हैवानियत, कपड़े फाड़े, सीने में हाथ लगाया और वीडियो…
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नीतीश कुमार मालिक हैं, जो चाहेंगे वही होगा — अनंत सिंह
बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बारह‌ वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
बिहारी समाज
युवक की हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
बिहारी समाज
हैवानियत, नूरसराय, महिला, रेप, कोशिश, वीडियो, वायरल, नालंदा
नालंदा के नूरसराय में महिला से सरेआम हैवानियत, कपड़े फाड़े, सीने में हाथ लगाया और वीडियो…
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नीतीश कुमार मालिक हैं, जो चाहेंगे वही होगा — अनंत सिंह

पटना : मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार…

By Swatva
मौलाना, CM योगी, मां, टिप्पणी, पूर्णिया, यूपी, STF, वायरल, वीडियो
अपराध

CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को बिहार से उठा ले गई यूपी STF

पूर्णिया में एक इस्लामी वक्ता मौलाना अब्दुल्ला सलीम को सादे कपड़ों में…

By Amit Dubey
भगदड़, 6 लाख, मुआवजा, CM नीतीश, मर्माहत, शीतला माता, मंदिर, नालंदा, हादसा
दुर्घटना

नालंदा हादसे पर CM नीतीश मर्माहत, भगदड़ मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में आज मंगलवार सुबह मची भगदड़ में…

By Amit Dubey
EOU, छापेमारी, SDPO, किशनगंज, DRDA, निदेशक, सहरसा, 12 ठिकाने
अपराध

किशनगंज SDPO और सहरसा DRDA निदेशक के 12 ठिकानों पर EOU की एकसाथ छापेमारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?