अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत सभी 05 प्रखंडों में “सहयोग सह जन कल्याण शिविर’, का आयोजन किया गया। इसके तहत नगर परिषद अरवल, नगर पंचायत कुर्था एवं जिले के कुल 13 पंचायतों में सहयोग शिविर” का सफल आयोजन किया गया। यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं सतत अनुश्रवण के क्रम में प्रभारी मंत्री-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, दीपक प्रकाश एवं विधायक कुर्था, पप्पु कुमार वर्मा द्वारा जिले के करपी प्रखंड एवं करपी पंचायत के उच्च विद्यालय करपी में आयोजित सहयोग – सह-जन कल्याण शिविर एवं सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा अरवल प्रखंड, नगर परिषद के रसीदपुर वार्ड नं0 02, करपी प्रखण्ड एवं करपी पंचायत के उच्च विद्यालय करपी में आयोजित सहयोग शिविरों का सतत अनुश्रवण किया गया। साथ ही, शिविर में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं विभिन्न विभागों की उपस्थिति एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा भी की गई।
आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति निम्नवत रही- अरवल प्रखंड के अबगीला पंचायत में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 58 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं सोनवर्षा पंचायत में कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 50 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कुर्था प्रखंड के सचई पंचायत में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 22 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं नदौरा पंचायत में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 29 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र पंचायत में कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 76 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं माली पंचायत में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 23 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कलेर प्रखंड के इंजोर पंचायत में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वलिदाद पंचायत में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 25 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं उसरी पंचायत में कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 13 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
करपी प्रखंड के करपी पंचायत में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 39 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कोचहासा पंचायत में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 30 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। बम्बई पंचायत में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 13 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। नगवां पंचायत में कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 20 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं नगर परिषद अरवल में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 01 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। साथ ही नगर पंचायत कुर्था में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें लंबित आवेदनों की संख्या 20 है।
वहीं अरवल प्रखण्ड में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 27 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कलेर प्रखण्ड में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 33 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। करपी प्रखण्ड में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 19 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। सोनभद्र वशी सूर्यपुर प्रखण्ड में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 28 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कुर्था प्रखण्ड में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 21 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट