By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

नीतीश के बाद कौन? पटना में लगे निशांत के पोस्टरों पर अशोक चौधरी ने ये कहा…

Amit Dubey
Last updated: March 28, 2026 2:14 pm
By Amit Dubey 55 Views
Share
4 Min Read
निशांत कुमार, पोस्टर, पटना, अशोक चौधरी
SHARE

राजधानी पटना में आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश और बेटे निशांत कुमार के पोस्टर्स लगाए गए। इन पोस्टरों में नीतीश के बेटे निशांत को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया गया। इसके बाद सियासी अटकलों का दौर शुरु हो गया। जदयू समर्थक चाहते हैं कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो उनकी राजनीतिक विरासत परिवार के भीतर ही बनी रहे। पटना में आज लगे पोस्टरों में यही संदेश देने की कोशिश की गई है। नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और उन्हें 30 मार्च तक बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनकी राज्यसभा सदस्यता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

Contents
अब जदयू कार्यालय में निशांत का जनता दरबारनीतीश की कमी खलेगी, भावुक हुए अशोक चौ.निशांत के सीएम बनने में हर्ज क्या…?
- Advertisement -

अब जदयू कार्यालय में निशांत का जनता दरबार

इधर, निशांत कुमार भी सियासी एंट्री के बाद सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं।जदयू की सदस्यता लेने के बाद से वे लगातार पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। यही नहीं, अब निशांत कुमार पटना स्थित जदयू कार्यालय में जनता दरबार भी शुरू करने की तैयारी में हैं। जनता दरबार के जरिए वे सीधे आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान की कोशिश करेंगे। हालांकि पार्टी या नीतीश कुमार की ओर से उत्तराधिकार को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पटना में लगे पोस्टर और निशांत की बढ़ती सक्रियता ने बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा को जरूर हवा दे दी है।

नीतीश की कमी खलेगी, भावुक हुए अशोक चौ.

उधर बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और दिल्ली की सियासत में जाने के सवाल पर कहा कि पूरे बिहार के लोगों को उनकी कमी खलेगी। लोग नहीं चाहते थे कि वह यहां से जाएं। भावुक होते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग नहीं चाहते थे कि वह जाएं, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार उनको जाना पड़ेगा। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि बिहार के विकास की पहचान बन चुके हैं। उनके काम करने के तरीके और प्रशासनिक क्षमता का असर पूरे राज्य पर पड़ा है। जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, वे समझते हैं कि उन्होंने बिहार को किस तरह बदला है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना कई लोगों के लिए भावनात्मक क्षण है।

निशांत के सीएम बनने में हर्ज क्या…?

नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि निशांत पार्टी और लोगों को समझने के लिए बैठकों में भाग ले रहे हैं। जितना ज्यादा वे कार्यकर्ताओं और जनता के संपर्क में आएंगे, उतना ही बेहतर होगा। निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग और पोस्टर-बैनर लगाए जाने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी भावनाएं होती हैं। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि जब ऐसे लोग भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं जो मैट्रिक पास नहीं हैं, तो एक इंजीनियरिंग पढ़े-लिखे व्यक्ति को मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चाहता है कि निशांत कुमार आगे बढ़ें और उन्हें भी मौका दिया जाए। कुल मिलाकर अशोक चौधरी के इस ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में नए संकेत दिए हैं।

- Advertisement -
TAGGED: अशोक चौधरी, निशांत कुमार, पटना, पोस्टर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह
बिहारी समाज
नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति
बिहारी समाज
मंत्री और अधिकारियों की चेतावनी बेअसर, अब ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की राह पर विभाग
बिहारी समाज
‘हम’ प्रवक्ता दानिश रिजवान और राजद आमने-सामने
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह
बिहारी समाज
नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति
बिहारी समाज
मंत्री और अधिकारियों की चेतावनी बेअसर, अब ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की राह पर विभाग
बिहारी समाज
‘हम’ प्रवक्ता दानिश रिजवान और राजद आमने-सामने
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह

पटना : दुलारचंद हत्याकांड में करीब चार महीने जेल में बिताने के…

By Swatva
बिहारी समाज

नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति

पटना : बिहार की राजनीति में 'चाणक्य' माने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश…

By Swatva

मंत्री और अधिकारियों की चेतावनी बेअसर, अब ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की राह पर विभाग

पटना : बिहार में बीते 28 फरवरी से जारी राजस्व कर्मचारियों की…

By Swatva
बिहारी समाज

‘हम’ प्रवक्ता दानिश रिजवान और राजद आमने-सामने

पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों एक 'वायरल वीडियो' ने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?