By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

संजय झा ने नीतीश को सौंपा राज्यसभा का निर्वाचन प्रमाण-पत्र, जानें CM को लेकर क्या कहा?

Amit Dubey
Last updated: March 17, 2026 1:16 pm
By Amit Dubey 42 Views
Share
4 Min Read
नीतीश, संजय झा, सर्टिफिकेट, राज्यसभा, निर्वाचन, नितिन नबीन, कुशवाहा, ठाकुर, शिवेश राम, एनडीए
SHARE

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके आवास पर राज्यसभा का निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा। उन्होंने यह प्रमाण पत्र खुद अपने हाथों से मुख्यमंत्री के हाथों में दिया। इस मौके की तस्वीर भी संजय झा ने अपने X अकाउंट पर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें संजय झा ने लिखा कि—’आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। इस दौरान पार्टी नेता श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ भी उपस्थित रहे’। अपने पोस्ट में संजय झा ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उनके विचार और काम में हमेशा एक नयापन देखने को मिला है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही राज्य सरकार को भी वे अपना हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Contents
नीतीश और नितिन नबीन को मिले कुल 44-44 वोटकुशवाहा, ठाकुर को 42-42 व शिवेश राम को 40 वोट
- Advertisement -

नीतीश और नितिन नबीन को मिले कुल 44-44 वोट

मालूम हो कि कल 16 मार्च को ही बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के लिए निर्वाचन हुआ है। इसमें एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों को जीत मिली है। सीएम नीतीश कुमार जदयू कोटे से इस चुनाव में उम्मीदवार थे। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कम से कम 41 विधायकों के वोट की जरूरत थी। लेकिन नीतीश कुमार को कुल 44 मत प्राप्त हुए। बीते दिन मतदान समाप्ति के बाद शाम 5 बजे वोटों की गितनी की गई जिसमें जदयू के नीतीश कुमार के साथ रामनाथ ठाकुर को भी जीत मिली। जबकि एनडीए में ही बेजेपी से नीतीन नवीन और शिवेश कुमार राज्यसभा पहुंचे हैं। वहीं एनडीए के घटक दल रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा ने बाजी मारी है। जबकि महागठबंधन के एक मात्र प्रत्याशी एडी सिंह को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरजेडी से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था।

कुशवाहा, ठाकुर को 42-42 व शिवेश राम को 40 वोट

नीतीश कुमार की ही तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को भी इस चुनाव में जीत के लिए आवश्यक 41 मतों से कहीं अधिक कुल 44 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने भी बंपर जीत हासिल की। नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। परंतु अब उनके राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर की विधायक वाली सीट खाली हो गई है। इस चुनाव में जदयू के दूसरे कैंंडिडेट रामनाथ ठाकुर और रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा को 42—42 मत प्राप्त हुए और दोनों ने जीत दर्ज की। सबसे रोचक मुकाबला 5वीं सीट पर रहा जहां कांग्रेस और राजद के कुल 4 विधायकों के मतदान में भाग नहीं लेने से जीत का मानक घट गया और एनडीए के 5वें उम्मीदवार शिवेश राम ने 40 वोट लाकर 37 वोट पाने वाले राजद के एडी सिंह को परास्त कर दिया।

TAGGED: एनडीए, कुशवाहा, ठाकुर, नितिन नबीन, निर्वाचन, नीतीश, राज्यसभा, शिवेश राम, संजय झा, सर्टिफिकेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

441 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने किया 144 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
बिहारी समाज
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण
देश-विदेश राजनीति राजपाट
भदौर व खुशरूपुर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश
बिहारी समाज
बीडीओ ने एम ओ के साथ गैस गोदाम का किया निरीक्षण दिया निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

441 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने किया 144 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
बिहारी समाज
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण
देश-विदेश राजनीति राजपाट
भदौर व खुशरूपुर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश
बिहारी समाज
बीडीओ ने एम ओ के साथ गैस गोदाम का किया निरीक्षण दिया निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, हार, RS चुनाव, MGB, सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी, आड़े हाथ
चुनाव

RS चुनाव में हार के बाद MGB में सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी को पप्पू यादव ने आड़े हाथ लिया

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA…

By Amit Dubey
शिवेश राम, 30 वोट, MGB, एडी सिंह, 37 वोट, कैसे जीते, RS चुनाव, काउंटिंग, गणित
देश-विदेश

महज 30 वोट लाकर चुनाव में 37 वोट लाने वाले MGB के एडी सिंह से कैसे जीत गए शिवेश राम? जानें RS काउंटिंग का पूरा गणित

राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी 5 सीटों पर एनडीए ने जीत…

By Amit Dubey
चुनाव, 5वीं सीट, NDA, RS, जीत पक्की, वोटिंग खत्म, MGB, 4 MLA, गायब, अमरेंद्र, शिवेश राम
चुनाव

RS की 5वीं सीट पर भी NDA की जीत पक्की! वोटिंग समाप्त…MGB के 4 MLA गायब…अमरेंद्र पर भारी पड़े शिवेश राम

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए मतदान आज शाम 4…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?