By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

चैत्र नवरात्रि – मां दुर्गा का आगमन 19 मार्च को डोली पर, प्रस्थान करेंगी हाथी पर 

Swatva
Last updated: March 13, 2026 3:37 pm
By Swatva 161 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : इस वर्ष चैत्र वासंतिक नवरात्रि का श्रीगणेश 19 मार्च को और समापन 27 मार्च को होगा। 25 मार्च को निशा पूजा और 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। हालांकि पूर्णाहुति का कार्य 26 मार्च की शाम से ही शुरू हो जाएगा। इस वर्ष माता डोली पर सवार होकर आ रही हैं और गमन हाथी पर होगा। नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल और ब्रह्म योग के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है जो शुभ फलदायक रहेगा। वैसे साल में चार नवरात्रि आते हैं।

Contents
नवरात्रि के पहले दिन होगी कलश स्थापनाकलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त 48 मिनट काचैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 22 मार्च27 को मनाया जाएगा रामनवमी, प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
- Advertisement -

इसमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि महत्वपूर्ण माने गए हैं। माघ और आषाढ़ के नवरात्रि गुप्त माने जाते हैं। इनमें योगी गुप्त व्रत रखते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:40 बजे से शुरू हो रही है, जो 20 मार्च की सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि का श्री गणेश और कलश स्थापना 19 मार्च को होगा। इस क्रम में, 22 मार्च से चैती छठ की शुरुआत हो जाएगी।

नवरात्रि के पहले दिन होगी कलश स्थापना

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विधान है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं। कलश में ब्रह्मा, विष्णु, महेश और मातृगण का निवास माना जाता है। इसकी स्थापना से जातक को शुभ परिणाम मिलते हैं। नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल और ब्रह्म योग के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है। यह अति शुभ फलदायी है।

नवरात्रि संस्कृत का शब्द है। इसका अर्थ नौ रात है। इन नौ दिनों में उपवास रखकर दुर्गा देवी की पूजा की जाती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा चालीसा के साथ रामचरितमानस का भी पाठ किया जाता है। भक्ति भाव से आराधना करने से दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं। इस बार माता का आगमन डोली पर गुरुवार को हो रहा है। नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से होती है तो माना जाता है कि माता डोली का आगमन डोली पर होता है। माता का डोली पर आगमन महामारी का प्रतीक है, वहीं हाथी पर गमन धन धान्य और समृद्धि वाला और विशेष फलदायी माना गया है।

- Advertisement -

कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त 48 मिनट का

इस बार कलश स्थापना का समय 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक अच्छा है। वैसे 10 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना किया जा सकता है। इसके अलावा कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में भी की जा सकती है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। जिसमें 48 मिनट का समय मिलेगा।

चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 22 मार्च

नवादा। आस्था, साधना, आराधना और सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान इस बार 22 मार्च रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसको लेकर व्रतियों के घरों में अभी से भक्ति का माहौल बनने लगा है। बेहद खास और अहम पर्व छठ कई मायनों में खास होता है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व 22 मार्च को नहाय-खाय से शुरू होगा। 23 मार्च को खरना और 24 मार्च को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन करेंगे। बेहद खास और अहम पर्व छठ कई मायनों में खास होता है।

- Advertisement -

27 को मनाया जाएगा रामनवमी, प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव परंपरागत रामनवमी के रूप में मनाया जाएगा। हिन्दुओं के लिए यह सबसे बड़ा दिन होता है। इस बार रामनवमी का पर्व 27 मार्च शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त दिन 12 बजे के पूर्व ही संपन्न होगा। हृषीकेश पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च को दिन 2:11 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को दिन 12:02 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार रामनवमी शुक्रवार 27 मार्च को मनाना शुभदायक है। हिन्दुओं के लिए यह सबसे बड़ा दिन माना जाता है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: चैत्र नवरात्रि, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, मां दुर्गा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बिहारी समाज
अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बिहारी समाज
अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 20 से अपहृत…

By Swatva

नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर…

By Swatva

अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)

-मजार-ए-मुबारक पर हुई चादरपोशी, देश में अमन-चैन व भाईचारे के लिए मांगी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?