By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

ईद की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Swatva
Last updated: March 10, 2026 2:21 pm
By Swatva 70 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : ईद के पर्व को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने वरीय अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नमाज-ए-इदैन कमिटी के प्रतिनिधियों से भी विमर्श किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कमिटी के साथ समन्वय स्थापित कर मानकों के अनुरूप त्रुटिहीन प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पुलिस उपाधीक्षक यातायात, नमाज-ए-इदैन कमिटी के अध्यक्ष, पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत एवं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि ईद के अवसर पर गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं। इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप की जा रही हैं। उन्होंने साफ-सफाई, पार्किंग, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की समय पर समुचित सफाई सुनिश्चित करने, हाईमास्ट लाइट को चालू रखने तथा पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को नमाज-ए-इदैन कमिटी के साथ समन्वय स्थापित कर नमाज के दिन गांधी मैदान में चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में वाटर टैंकर और वाटर एटीएम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वहीं यातायात पुलिस अधीक्षक को वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बैरिकेडिंग कराने, गड्ढों को भरने और मैदान के समतलीकरण का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला नजारत उप समाहर्ता को गांधी मैदान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

ईद की नमाज के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सिविल सर्जन को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और जीवनरक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया। वहीं जिला अग्निशमन पदाधिकारी को भी फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र गांधी मैदान में अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा। जिलाधिकारी ने ईद की नमाज से पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: barh, barh khabar, Barh news, बाढ़ खबर, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?