By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

टिकट कटा, परंतु BJP के लिए रात-दिन एक कर दिया…नंदकिशोर यादव बनाए गए नागालैंड के राज्यपाल

Amit Dubey
Last updated: March 6, 2026 12:21 pm
By Amit Dubey 62 Views
Share
4 Min Read
नंदकिशोर, BJP, गवर्नर, नागालैंड, बिहार, अता हसनैन
SHARE

केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिये हैं। रि.ले. जनरल सैयद अता हसनैन बिहार के नए राज्यपाल होंगे। लेकिन बिहार के लिए सबसे बड़ी नियुक्ति वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विस अध्यक्ष नंद किशोर यादव के रूप में सामने आई। श्री नंद किशोर यादव को नागालैंड के राज्यपाल बनाया गया है। नंदकिशोर यादव ने 1978 में पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद से बिहार की राजनीति में कदम रखा। वह पटना साहिब से सात बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे। परंतु पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। फिर भी नंद किशोर यादव अपनी पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहे और उन्होंने पटना सिटी क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार की जीत में अहम रोल अदा किया। इसका उन्हें पुरस्कार भी मिला और वे अब नगालैंड के राज्यपाल बना दिये गए हैं। नंद किशोर यादव के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। वो बिहार सरकार में मंत्री, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

- Advertisement -

नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर नंद किशोर यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि—मुझे केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मैं अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करुंगा। देश हित में जो भी जरूरत होगी वैसे फैसले लेने का काम करूंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अगर नंदकिशोर यादव के प्रोफाइल की बात करें तो राजधानी पटना में जन्मे श्री यादव युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित हुए और वे छात्र जीवन के दौरान ही आरएसएस की सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए। इसी दौर में उन्होंने छात्र आंदोलनों और जनसरोकार के मुद्दों पर काम करना शुरू किया। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन के विभिन्न पदों पर काम करते हुए पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए।

नंदकिशोर यादव का तब पहली बार सक्रिय राजनीति में प्रवेश हुआ जब 1978 में वे पटना सिटी क्षेत्र से वार्ड काउंसलर बने और फिर 1982 में डिप्टी मेयर बन गए। बिहार भाजपा के पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र ने नंदकिशोर यादव की कार्यक्षमता को पहचाना और वे उन्हें भाजपा में ले आये तथा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। बाद में नंदकिशोर यादव बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए। नंद किशोर यादव का सक्रिय चुनावी जीवन 1995 में शुरू हुआ, जब वे पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने कई बार इस सीट से जीत दर्ज की और पटना की शहरी राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। नंदकिशोर यादव सात बार विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री तथा विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भी आसीन हुए।

भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार के दौरान नंद किशोर यादव ने सड़क निर्माण और पथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के कारण उन्हें पार्टी का भरोसेमंद नेता माना जाता है और वह मजबूत संगठन कर्ता भी माने जाते थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पटना सिटी सीट से उनका टिकट काट दिया था। उनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक हो गई थी, और संभवत: इसी वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। भाजपा ने उनकी जगह पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा। लेकिन नंद किशोर यादव ने टिकट न मिलने की तनिक भी नाराजगी जाहिर नहीं की और पार्टी के लिए रात—दिन काम करते रहे। और अब उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बनाकर पार्टी ने उचित सम्मान से नवाज दिया।

- Advertisement -
TAGGED: अता हसनैन, गवर्नर, नंद किशोर यादव, नागालैंड, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी
बिहारी समाज
ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन
बिहारी समाज
हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 
बिहारी समाज
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी
बिहारी समाज
ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन
बिहारी समाज
हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 
बिहारी समाज
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
नीतीश, बैठक, सीएम हाउस, राज्यसभा, जदयू, धरना
देश-विदेश

क्यों जा रहे राज्यसभा? आज नेताओं-कार्यकर्ताओं को बतायेंगे नीतीश

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य कारणों और बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए…

By Amit Dubey
नई सरकार, फाइनल, BJP, सीएम, निशांत, डिप्टी CM, बिहार
देश-विदेश

सब फाइनल! BJP का सीएम और निशांत एकमात्र डिप्टी CM, नई सरकार का खाका आया सामने

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद…

By Amit Dubey
बिहार, गवर्नर, अता हसनैन, ले.जनरल, सेना
देश-विदेश

जानें कौन हैं बिहार के नए राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन?

केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल…

By Amit Dubey
नीतीश, 75 वर्ष,निशांत, राज्यसभा, जदयू, कैंडिडेट
देश-विदेश

75 के नीतीश क्या बेटे निशांत को बनाएंगे RS कैंडिडेट? JDU में सियासी सरगर्मी तेज

नीतीश कुमार 1 मार्च को 75 साल के हो गए। 1951 में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?