नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर वारंटी समेत शराब के नशे में धुत्त होकर मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कुसुम्भार गांव के 45 वर्षीय अजय सिंह पिता रामाशीष सिंह शराब पीकर स्व नवलेश सिंह के पुत्र गोपाल के साथ मारपीट कर रहा था।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी ओर अशरफपुर गांव में छापामारी कर न्यायालय का वारंटी लखन यादव को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट