नवादा : जिले में होली त्योहार को देखते हुए शराब माफिया भंडारण में जुटा है। शराब माफिया को चुनौती देने के लिए उत्पाद विभाग व पुलिस प्रशासन सतर्क है। बावजूद तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली स्थिति बरकरार है। इस बीच जिले के सिरदला प्रखंड परनाडाबर पुलिस ने गश्त के क्रम में रजौंध मोड़ के पास छापामारी कर टाटा विक्टा से लाये जा रहे लगभग 800 लीटर महुआ शराब बरामद किया।
पुलिस को देख चालक वाहन छोड़ फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष के अवकाश पर होने के कारण प्रभारी थानाध्यक्ष ने शराब बरामद होने से इंकार किया। वैसे शराब बरामदगी का वीडियो होने के कारण इसे झूठला पाना संभव नहीं है। ऐसा शुभ-लाभ के चक्कर में होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वैसे बरामदगी का वीडियो सबकुछ बयां कर रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट