By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी

Amit Dubey
Last updated: February 11, 2026 4:07 pm
By Amit Dubey 70 Views
Share
3 Min Read
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
SHARE

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कांग्रेस नेता ने ब्‍लॉकबस्‍टर बॉलीवुड फिल्‍म ‘धुरंधर’ के बेहद लोकप्रिय गाने “Fa9la” स्टाइल में गन लहराकर बड़ी मुसीबत मोल ले ली। रील बनाने के चस्के में गन लहराने वाले इस कांग्रेसी नेता पर पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। इस रील में कांग्रेस विधायक के बेहद करीबी कांग्रेसी नेता मतीन पटेल पिस्तौल और बंदूक लहराते नजर आते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कलबुर्गी के पुलिस कमिश्‍नर शरणप्पा एसडी ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराता दिख रहा है। हम वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को जानते हैं। मैंने अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए कहा है कि वीडियो कहां बनाया गया और यह किस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

Contents
जांच शुरू, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की तैयारीरहमान डकैत के अंदाज में डांस करते दिखे
- Advertisement -

जांच शुरू, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की तैयारी

कलबुर्गी के पुलिस कमिश्‍नर ने कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि पता लगाएं कि इस वीडियो में इस्तेमाल किया गया हथियार किसका है और क्या वह असली है या नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह असली है तो हम देखेंगे कि क्या यह लाइसेंसी था या नहीं। अगर यह लाइसेंसी था तो हम जांच करेंगे कि नेताजी की इस हरकत के दौरान सरकार द्वारा लाइसेंस जारी करने के किन—किन शर्तों का उल्लंघन हुआ। परंतु अगर यह हथियार अवैध पाया गया तो शस्त्र अधिनियम यानी आर्म्स एक्ट के तहत नेताजी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रहमान डकैत के अंदाज में डांस करते दिखे

वीडियो में साफ दिखता है कि कांग्रेस नेता मतीन अपनी काली एसयूवी से उतरते हैं और फिर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह ठीक बिलकुल वैसा ही है जैसा फिल्‍म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत को बलूचिस्तान में एक हथियार डीलर के कैंप में घुसते वक्‍त दिखाया गया है। खबर है कि अपने खिलाफ पुलिस की जांच शुरू होने की जानकारी मिलते ही नेताजी इलाके से गायब हो गए हैं और उनका कुछ पता नहीं चल रहा। माना जा रहा कि नेताजी अपने खिलाफ संभावित पुलिस एक्शन को देखते हुए अंडरग्राउंड होकर बचाव के जुगाड़ में लग गए हैं।

TAGGED: .कांग्रेस, कर्नाटक, नेताजी, रहमान डकैत, रील, लहराई गन, वायरल, वीडियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहारी समाज
SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी
बिहारी समाज
घर में ही कर दिया मासूम का ऑपरेशन, सूई लगाते ही गई जान, झोलाछाप डॉक्टर का कमाल 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहारी समाज
SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी
बिहारी समाज
घर में ही कर दिया मासूम का ऑपरेशन, सूई लगाते ही गई जान, झोलाछाप डॉक्टर का कमाल 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
अपराध

BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप

बेतिया से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बीए…

By Amit Dubey
पकड़ौआ, विवाह, समस्तीपुर, पटोरी, वीडियो, दूल्हा, बिहार पुलिस, भर्ती तैयारी, अगवा
लेटेस्ट न्यूज़

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को अगवा कर करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’

उत्तर बिहार से पकड़ौआ विवाह का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया…

By Amit Dubey
उदित नारायण, पहली पत्नी, FIR, बच्चेदानी, बॉलीवुड सिंगर, सुपौल
देश-विदेश

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने दर्ज कराई FIR, बिना बताए निकलवा दी बच्चेदानी

बिहार निवासी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण झा के खिलाफ उनकी…

By Amit Dubey
एनकाउंटर, RJD, सवाल, भाई बीरेंद्र, जाति, धर्म, कार्रवाई, पटना, कुख्यात, सूर्या
अपराध

पटना में ‘सूर्या’ के एनकाउंटर पर RJD ने उठाए सवाल, भाई बीरेंद्र ने जाति और धर्म देख कार्रवाई का लगाया आरोप

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और STF की लगातार हो रही…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?