By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

नीट छात्रा की मौत के बाद जागी सरकार : गर्ल्स लॉज के लिए सख्त गाइडलाइन, उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द

Swatva
Last updated: February 5, 2026 2:48 pm
By Swatva 47 Views
Share
4 Min Read
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
SHARE

Patna : पटना में नीट छात्रा की मौत और हालिया आपराधिक वारदातों के बाद बिहार सरकार एक्शन मोड में है। प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के संचालन को लेकर कड़े तेवर अपना लिए हैं। अब बिना सख्त नियमों के पालन के हॉस्टल चलाना नामुमकिन होगा। बिहार के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) और कमजोर वर्ग प्रभाग ने 4 फरवरी को इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Contents
1. अनिवार्य पंजीकरण और थाना रिकॉर्ड2. महिला स्टाफ और पुलिस सत्यापन3. हाई-टेक सुरक्षा (CCTV और बायोमेट्रिक)4. बुनियादी ढांचा और मजबूती5. आगंतुकों (Visitors) के लिए सख्त नियम6. हेल्पलाइन और जागरूकता7. पुलिस निगरानी और अभया ब्रिगेड
- Advertisement -

राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भेजे गए इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो संचालक नए मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा या उन्हें नया लाइसेंस जारी नहीं होगा। सरकार का मानना है कि महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा और स्वावलंबन के लिए एक ‘भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण’ प्राथमिक शर्त है। हाल की घटनाओं ने हॉस्टल और लॉज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इनकी निगरानी और जवाबदेही तय करने का फैसला लिया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए जो नई नियमावली जारी की है, उसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं। अब इन नियमों का उल्लंघन करने पर हॉस्टल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी:

1. अनिवार्य पंजीकरण और थाना रिकॉर्ड

  • सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज का स्थानीय थाने में अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा।
  • थाने में एक अलग रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें हॉस्टल का पूरा पता, मालिक का नाम और सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे।
  • इस रजिस्टर के संधारण और निगरानी की जिम्मेदारी थाने की महिला हेल्प डेस्क की होगी।

2. महिला स्टाफ और पुलिस सत्यापन

  • हॉस्टल में महिला वार्डन की नियुक्ति अनिवार्य है, जिसका 24 घंटे परिसर में मौजूद रहना जरूरी है।
  • वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अनिवार्य होगा।
  • सभी कर्मचारियों का पूरा विवरण संबंधित थाने के रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

3. हाई-टेक सुरक्षा (CCTV और बायोमेट्रिक)

  • परिसर के मुख्य द्वार, गलियारों और डाइनिंग एरिया में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।
  • कैमरों में वॉयस रिकॉर्डिंग की सुविधा और कम से कम 30 दिनों का बैकअप होना अनिवार्य है।
  • छात्राओं और स्टाफ की रात की उपस्थिति (Attendance) के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

4. बुनियादी ढांचा और मजबूती

  • हॉस्टल के चारों ओर पर्याप्त रोशनी, मजबूत दरवाजे (अंदर कुंडी के साथ) और खिड़कियों पर लोहे की जाली होनी चाहिए।
  • कमरों का आकार और छात्राओं की संख्या भवन निर्माण कोड (Building Code) के मानकों के अनुसार ही होगी।
  • साफ-सफाई और स्वच्छता के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

5. आगंतुकों (Visitors) के लिए सख्त नियम

  • विजिटर रजिस्टर में आने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।
  • छात्राओं के रहने वाले क्षेत्र में पुरुषों (चाहे वे रिश्तेदार ही क्यों न हों) का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • मिलने के लिए अलग से विजिटर रूम की व्यवस्था करनी होगी।

6. हेल्पलाइन और जागरूकता

  • रिसेप्शन और कॉमन एरिया में स्थानीय थाना, महिला हेल्प डेस्क, अभया ब्रिगेड और आपातकालीन नंबर 112 के पोस्टर लगाने होंगे।
  • छात्राओं को ‘112 इंडिया ऐप’ के सुरक्षा फीचर्स के बारे में शिक्षित करना वार्डन की जिम्मेदारी होगी।

7. पुलिस निगरानी और अभया ब्रिगेड

  • थानाध्यक्ष और महिला हेल्प डेस्क समय-समय पर हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेंगे।
  • अभया ब्रिगेड की टीम रोजाना हॉस्टलों का दौरा करेगी, छात्राओं से संवाद करेगी और किसी भी समस्या की रिपोर्ट थाने को देगी।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में वार्डन को तुरंत अभिभावकों और पुलिस को सूचित करना होगा।
TAGGED: pana live, patna, patna khabar, patna news, patna updates
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में (घोड़परास ) नीलगाय का आतंक, किसानों की मेहनत व पूंजी पर शामत
बिहारी समाज
वोटर जागरूकता को ले पदयात्रा, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
बिहारी समाज
TRE-4, 44 हजार, शिक्षक भर्ती, वैकेंसी, BPSC, अधियाचना, विज्ञापन
TRE-4 में 44 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, इसी माह BPSC को अधियाचना…अगले माह विज्ञापन
अवसर शिक्षा
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जन सुनवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में (घोड़परास ) नीलगाय का आतंक, किसानों की मेहनत व पूंजी पर शामत
बिहारी समाज
वोटर जागरूकता को ले पदयात्रा, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
बिहारी समाज
TRE-4, 44 हजार, शिक्षक भर्ती, वैकेंसी, BPSC, अधियाचना, विज्ञापन
TRE-4 में 44 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, इसी माह BPSC को अधियाचना…अगले माह विज्ञापन
अवसर शिक्षा
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जन सुनवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राबड़ी, तेजप्रताप, पीएम मोदी, अमित शाह, चुनाव
लेटेस्ट न्यूज़

राबड़ी देवी ने बजट को बताया ‘ठगी का पिटारा’, सरकार पर लगाया नीट छात्रा मामले केस को दबाने का आरोप, कहा- “मंत्री या मंत्री पुत्र का हाथ…”

Patna : पटना में नीट (NEET) छात्रा की मौत के मामले ने…

By Swatva
राबड़ी, विधान परिषद, नीट छात्रा, तीखा हमला, विप, विस, हंगामा
देश-विदेश

नीट छात्रा कांड पर राबड़ी का तीखा हमला, विप और विस में हंगामा

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की रहने वाली NEET छात्रा…

By Amit Dubey
नवजात, अदला—बदली, सदर अस्पताल, बेटा, बेटी, हाजीपुर, बवाल
बिहारी समाज

डिलीवरी के बाद बेटा कहा और कर दी नसबंदी, लेकिन जब बेटी थमाया तो सदर अस्पताल में मच गया बवाल

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में उस वक्त…

By Amit Dubey
TRE-4, शिक्षक भर्ती, महाआंदोलन, अल्टीमेटम, 16 फरवरी, छात्र, प्रदर्शन, पटना
लेटेस्ट न्यूज़

TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए अल्टीमेटम, 16 को छात्रों का पटना में ‘महाआंदोलन’

बीपीएससी ने हाल ही में अपना नया एग्जाम कैलेंडर जारी किया है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?