By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा

Amit Dubey
Last updated: February 2, 2026 1:40 pm
By Amit Dubey 181 Views
Share
4 Min Read
SHARE

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज सोमवार को सदन के अंदर सियासी गर्माहट के बीच हल्का-फुल्का और दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। सेंट्रल हॉल में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक मेज थपथपा रहे थे और तालियां बजा रहे थे, तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुपचाप बैठे रहे। यह देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराए और तेजस्वी से कहा—’तुम भी ताली बजाओ।’ बस फिर क्या था। तेजस्वी अचानक हंस पड़े और सदन में मौजूद कई नेताओं के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई।

Contents
व्हीलचेयर पर सदन में आए तेजस्वीकानून-व्यवस्था और विकास का जिक्र
- Advertisement -

व्हीलचेयर पर सदन में आए तेजस्वी

इसबीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट सत्र के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सेहत का भी हालचाल जाना। दरअसल तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे में चोट लगी हुई है और उनका नाखून उखड़ गया है। इस कारण उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है और इसीलिए वह आज बजट सत्र में भाग लेने के लिए व्हीलचेयर पर विधानसभा आए थे। यहां तक कि उन्हें सदन की सीढ़ियां चढ़ने और अपनी सीट पर पहुंचने के लिए भी राजद सदस्यों की मदद लेनी पड़ी। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के भाषण से हुई। सेंट्रल हॉल में अपने अपने 30 मिनट के अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर बात की और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर पर बोलते हूर राज्यपाल मुस्कुराते हुए दिखे, वहीं नीतीश-तेजस्वी भी हंसते हुए देखे गए। विदित हो कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें होंगी। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और वोटिंग 5 फरवरी को होगी।

कानून-व्यवस्था और विकास का जिक्र

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस थानों की संख्या बढ़ाई गई है और अब तक 52 लाख लोगों को इमरजेंसी सेवाओं का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल है। 2006 से मुस्लिम कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल बनाने की योजना चल रही है और संवेदनशील कब्रिस्तानों को भी सुरक्षित किया गया है। इसी तरह, मंदिरों की बाउंड्री वॉल बनने से चोरी की घटनाओं में कमी आई है। राज्यपाल ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले स्कूलों की संख्या कम थी, लेकिन अब कई नए स्कूल खोले गए हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। लड़कियों की शिक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी शिक्षकों की संख्या बढ़कर 524,000 हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हर महीने औसतन 11,000 मरीज प्राइमरी हेल्थ सेंटर में आ रहे हैं। फिलहाल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चालू हैं, और सभी जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। PMCH को 5400 बेड वाले अस्पताल और IGIMS को 3000 बेड वाले अस्पताल के रूप में डेवलप किया जा रहा है।

TAGGED: छूटी हंसी, तेजस्वी, दिलचस्प, नजारा, नीतीश, बजट सत्र, विधानसभा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एसटीएफ ने जिले में पीएलएफआई की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक व शस्त्र -कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिनों में 147 मामले दर्ज
बिहारी समाज
सड़क हादसा में दो सगे भाइयों धर्मेंद्र की मौत
बिहारी समाज
फेसबुकिया लव स्टोरी में विधवा महिला से लाखों की ठगी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एसटीएफ ने जिले में पीएलएफआई की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक व शस्त्र -कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिनों में 147 मामले दर्ज
बिहारी समाज
सड़क हादसा में दो सगे भाइयों धर्मेंद्र की मौत
बिहारी समाज
फेसबुकिया लव स्टोरी में विधवा महिला से लाखों की ठगी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बवाल, मथुरा, फरसा बाबा, हत्या, गौ—तस्कर, योगी आदित्यनाथ, ऐक्शन,तनाव
अपराध

मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद भारी बवाल, गौ तस्करों पर भड़के योगी…इलाके मेंं जबर्दस्त तनाव

मथुरा के कोसीकलां इलाके में गौरक्षक फरसा वाले बाबा की बीच सड़क…

By Amit Dubey
ईद, नीतीश, गांधी मैदान, नहीं गए, निशांत, बधाई, फुलवारीशरीफ
बिहारी समाज

20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश, बेटे निशांत ने संभाली कमान

बीस सालों में इस वर्ष पहली बार पटना के गांधी मैदाना में…

By Amit Dubey
रेड अलर्ट, मौसम, IMD, बिहार, 16 जिले, भारी बारिश, तूफान, वज्रपात, चेतावनी
देश-विदेश

बिहार के 16 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने…

By Amit Dubey
फरार, माइनिंग, इंस्पेक्टर, थाना, गोपालगंज, DM, गिरफ्तार, अवैध खनन, बालू घाट
अपराध

गोपालगंज में थाने से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, DM के आदेश पर हुआ था गिरफ्तार

बिहार में खनन माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत का एक चौंकाने वाला…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?