By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

द्वितीय जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन

Swatva
Last updated: January 30, 2026 11:30 am
By Swatva 83 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला स्तरीय द्वितीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन के प्रांगण में किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (नियोजन), मगध प्रमंडल, गया जी, श्रीमती प्रियंका कुमारी के द्वारा किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी, श्रीमती रजिया इदरिशी, उप प्रधानाचार्य, सरकारी आईटीआई, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, नवादा सदर, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, जिला मुख्यालय, उपस्थित रहे। अतिथियों का जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन द्वारा पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य, सरकारी आईटीआई द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि सरकारी नौकरी के साथ-साथ युवाओं को अपने कौशल ज्ञान के आधार पर निजी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर तलाशने चाहिए। सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी द्वारा युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे स्टडी किट योजना, टूल किट योजना एवं समुद्र पार रोजगार ब्यूरो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। संयुक्त निदेशक (नियोजन), मगध प्रमंडल, गया जी ने अपने संबोधन में युवाओं को पहले कौशल अर्जन, फिर रोजगार तथा संभव हो तो स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल रोजगार पाने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार प्रदाता बनने का भी लक्ष्य रखें। जिला नियोजन पदाधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह नियोजन मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और अवसरों के बीच एक सशक्त सेतु है। यह मेला सरकार, उद्योग और युवाओं को एक मंच पर लाकर रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसका उद्देश्य योग्य युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करना है।

- Advertisement -

नियोजन मेले में निजी क्षेत्र के कुल 25 नियोजकों ने भाग लिया। इस दौरान 1236 अभ्यर्थियों का बायोडाटा नियोजकों द्वारा प्राप्त किया गया, जिसमें साक्षात्कार के उपरांत 346 अभ्यर्थियों का स्थल पर चयन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सूचना सह मार्गदर्शन स्टॉल लगाए गए। प्रमुख रूप से डीआरसीसीसी, आत्मा (कृषि विभाग), जिला उद्योग केंद्र एवं पीएनबी आरसेटी के स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं को योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?