बाढ़ : जन सुराज पार्टी से टिकट मिलने के बाद बाढ़ अनुमंडल के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रसाद सिंह ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मैं अतिप्राचीन अनुमंडल बाढ़ को उसके पुराने मान–सम्मान को वापस दिलाने के साथ ही उसे भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराऊंगा।” जन सुराज पार्टी से बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बने महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जन सुराज का अर्थ है – जनता का राज, और इस बार बाढ़ की जनता ही जन सुराज के लिए चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार, तथा युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए वे हर संभव संघर्ष करेंगे। जन सुराज प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा कि पार्टी बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन सुराज जाति–पांति और ऊंच–नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करता है, और बिहार में सच्चे अर्थों में जनता का राज स्थापित करेगा।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट