By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे सभी

Amit Dubey
Last updated: October 3, 2025 12:31 pm
By Amit Dubey 403 Views
Share
3 Min Read
ट्रेन, मौत, 4 लोग, कटे, वंदे भारत,पूर्णिया, दशहरा मेला
SHARE

पूर्णिया में आज शुक्रवार की सुबह-सुबह कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर आ रहे 4 लोगों की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की खबर है। घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जबनपुर के पास हुई। बताया जाता है कि मरने वाले सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार 5 युवक दशहरा मेला देखकर तड़के पटरी पर चलते हुए अपने घर लौट रहे थे। सुबह अंधेरा रहने के कारण पांचों युवक को कुछ पता नहीं चला और तभी जोगबनी से पटना के दानापुर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक का इलाज पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। खबर है कि स्थानीय लोग इस घटना को लेकर वहां हंगामा कर रहे हैं। पुलिस लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि ट्रेन हादसे का शिकार हुए सभी लोग मखानाफोड़ी का काम करते थे और सभी एकसाथ दशहरा का मेला देखने गए थे। विदित हो कि जोगबनी और दानापुर के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

बताया जाता है कि सभी मृतक जानकी नगर पंचायत के भंगहा गांव के रहने वाले हैं और ये सभी एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। इस रूट पर चौंकाने वाली बात है कि तीन दिन के भीतर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत होने की यह दूसरी घटना है। स्थानीय लोगों के गुस्से की वजह भी यही बताई जा रही है। इससे पूर्व यहां 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास इसी जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। यह ट्रेन 17 सितंबर से नियमित रूप से चल रही है और सीमांचल क्षेत्र को राजधानी पटना से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत है।

TAGGED: 4 लोग, ट्रेन, दशहरा मेला, पूर्णिया, मौत, वेदे भारत, हादसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?