By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
स्वास्थ्य

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से PMCH में स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Amit Dubey
Last updated: September 18, 2025 4:25 pm
By Amit Dubey 1.5k Views
Share
3 Min Read
हड़ताल, जूनियर डॉक्टर, PMCH, स्वास्थ्य सेवा, ठप
SHARE

राजधानी पटना स्थित बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर (OT) में सभी काम ठप हो गए हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए और आज हड़ताल के तीसरे दिन गुरुवार को इसका सीधा असर मरीजों पर भारी पड़ने लगा है। इलाज के लिए अब मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। उधर जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे पिछले दो साल से अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Contents
क्या हैं JDA की मांगें?मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं
- Advertisement -

क्या हैं JDA की मांगें?

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे पिछले दो साल से अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनकी मुख्य मांगों में शामिल हैं—

  • बॉन्ड सेवा की अवधि घटाना: बॉन्ड सेवा की अवधि को घटाकर सिर्फ एक साल किया जाए।
  • वेतन वृद्धि: काम के बोझ के हिसाब से सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन बढ़ाया जाए।
  • मेरिट के आधार पर पोस्टिंग: बॉन्ड पोस्टिंग मेरिट और विशेषज्ञता के आधार पर होनी चाहिए।
  • बॉन्ड अवधि में वेटिंग पीरियड को शामिल करना: रिजल्ट घोषित होने और पोस्टिंग मिलने के बीच के समय को बॉन्ड अवधि में गिना जाए।
  • इस्तीफे पर वेतन की सुरक्षा: अगर कोई बॉन्ड अवधि पूरी होने से पहले इस्तीफा देता है, तो उससे अर्जित वेतन वापस न लिया जाए।
  • सीनियर रेजिडेंसी में बॉन्ड सेवा को शामिल करना: बॉन्ड सेवा को सीनियर रेजिडेंसी अनुभव में जोड़ा जाए।

मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। पीएमसीएच में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के कारण ये आज गुरुवार को इधर—उधर भटकते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज के इलाकों से आए मरीजों के साथ है। इलाज के लिए इनको मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इधर, जूनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें 14 दिनों के भीतर नहीं पूरी हुईं, तो आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर देंगे। इससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। फिलहाल, इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

TAGGED: Pmch, जूनियर डॉक्टर, ठप, स्वास्थ्य सेवा, हड़ताल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप

पटना/बाढ़: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी थाना…

By Swatva
बख्तियारपुर, ताजपुर, महासेतु, गंगा, स्लैब गिरा, 5 मजदूर, PMCH, भर्ती
दुर्घटना

बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का स्लैब गंगा में गिरा, 5 मजदूर PMCH में भर्ती

बिहार में एक बार फिर पुल गिरने से ​बड़े हादसे की खबर…

By Amit Dubey
हॉस्पिटल, आग, मुजफ्फरपुर, ICU, 10 मरीज, मौत
दुर्घटना

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों की मौत

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग…

By Amit Dubey
भागलपुर, आंधी-तूफान, भारी तबाही, पेड़ उखड़े, बिजली, ठप, 10 मरे, खगड़िया
दुर्घटना

भागलपुर में आंधी-तूफान से भारी तबाही, कई पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई…10 की मौत

पिछली दो रातों से भागलपुर और आसपास के जिलों में मौसम ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?