By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार के सभी जिलों में अब घर बैठे लोगों की होगी हेल्थ जांच, 6 करोड़ लोगों को फायदा

Amit Dubey
Last updated: September 2, 2026 3:41 pm
By Amit Dubey 7 Views
Share
3 Min Read
स्वास्थ्य, जांच, घर बैठे, बिहार, सभी जिला, रथ, रवाना
SHARE

बिहार में अब घर बैठे ही लोगों को बीमारियों की जांच होगी। इससे अब 6 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप घर बैठे हो सकेगा और उन्हें बीमारियों की सामान्य जांच के लिए अस्पताल जाने की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुधवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दरअसल आज 2 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग ने ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू किया है। ये अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर जिले में गांव, पंचायत और घरों तक पहुंचेंगी और इसमें 30 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही राज्य के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वो इसकी मॉनिटरिंग खुद करें।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पूरे बिहार में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। इसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, हृदय रोग, सांस और फेफड़ों की बीमारी व फैटी लिवर की जांच की जाएगी। किसी व्यक्ति में बीमारी मिलने पर उसे दवा, परामर्श, इलाज और रेफरल की सुविधा भी दी जाएगी। यह अभियान बिहार के सभी 38 जिलों में चलेगा और इस पूरे अभियान में कुल 14,500 स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के अस्पतालों और पीएचसी में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए मिशन कायाकल्प अभियान शुरू करने की भी बात कही। मिशन कायाकल्प में गांवों के अस्पतालों में यदि किसी तरह की कोई दिक्कत है तो उसे दूर करने का काम किया जाएगा। राजधानी पटना के ऊर्जा आडिटोरियम में इस अभियान का आगाज करने के मौके पर वहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर निशांत ने कहा कि इस अभियान से बिहार के करोड़ों गरीब लोगों को फायदा होगा और उन्हें समय रहते बीमारियों की पहचान करने और बड़ी मुसीबत में पड़ने से बचने में सहूलियत होगी।

TAGGED: घर बैठे, बिहार, रथ, रवाना, सभी जिला, स्वास्थ्य विभाग, हेल्थ जांच
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पीके ने समारोह को संबोंधित करते हुए डॉ० अनुज सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के पक्ष में मतदान करने की अपील की
बिहारी समाज
नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो, मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया : रवि विद्यार्थी
बिहारी समाज
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की
बिहारी समाज
अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पीके ने समारोह को संबोंधित करते हुए डॉ० अनुज सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के पक्ष में मतदान करने की अपील की
बिहारी समाज
नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो, मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया : रवि विद्यार्थी
बिहारी समाज
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की
बिहारी समाज
अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पीके ने समारोह को संबोंधित करते हुए डॉ० अनुज सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के पक्ष में मतदान करने की अपील की

पटना/बाढ़ : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बाढ़ सवेरा मोड़ के…

By Swatva
बिहारी समाज

नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो, मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया : रवि विद्यार्थी

पटना/बाढ़ : पटना स्नातक के प्रत्याशी नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो…

By Swatva
बिहारी समाज

निशांत कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की

पटना/बाढ़ : अनंत सिंह के गृहक्षेत्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत,मंच पर नही…

By Swatva
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
अपराध

भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में अपराधी किस कदर बेखौफ घूम रहे हैं इसकी बानगी एक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?