बाढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार भाजपा संगठन जिला बाढ़ के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की सूची जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद (मुखिया) द्वारा जारी की गई। सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में भाजपा संगठन जिला “बाढ़” के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में पैक्स अध्यक्ष अमरनाथ कुमार की नियुक्ति की गई। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं व आमजनों में उत्साह देखा जा रहा है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस अवसर पर अमरनाथ कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई दी और लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी साझा की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, भीखू भाई दलसानिया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अमरनाथ कुमार ने कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उस विश्वास पर शत-प्रतिशत खरे उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट