बाढ़ : केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह ने सबनीमा से बाहा पर तक जन-संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह पर भारी संख्या में लोगों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
लोगों ने “नीतीश कुमार ज़िंदाबाद”, “ललन सिंह ज़िंदाबाद” और “अनंत सिंह ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। जनसंपर्क सह रोड-शो के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नेताओं पर पुष्पवर्षा की, माल्यार्पण किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
बाढ़ और मोकामा अनुमंडल क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ नेताओं का स्वागत किया। खासकर पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह से मिलने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा गया और समर्थकों ने खुशी का खुलकर इज़हार किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट