By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

विजीलेंस व EOU की पटना में पोस्टेड डीएसपी और अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

Amit Dubey
Last updated: July 10, 2025 12:18 pm
By Amit Dubey 332 Views
Share
2 Min Read
छापेमारी, निगरानी, ईओयू, डीएसपी, कार्यपालक अभियंता, पटना
SHARE

भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीएसपी और एक कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापा मारा। पहले छापे में विशेष निगरानी की टीम ने आज सुबह पटना में पदस्थापित एक्साइज विभाग के एक डीएसपी के आवास पर खगड़िया में तो EOU की टीम ने शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक अभियंता के सहरसा स्थित घर पर छापेमारी की। दोनों जगहों पर राज्य ​की इन दोनों एजेंसियों की टीम अभी भी छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला के टीचर्स कॉलोनी कृष्णापुरी वार्ड नंबर 29 स्थित एक्साइज विभाग के डीएसपी के घर पर आज सुबह अचानक निगरानी की टीम पहुंची। आरोपी डीएसपी का नाम अभय कुमार यादव बताया जाता है जो फिलहाल पटना में पदस्थापित है। उसकी नियुक्ति 1994 बैच के दरोगा के रूप में हुई थी। अभय कुमार यादव खगड़िया में पसराहा, मानसी, महेशखूँट और मुंगेर के कजरा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। विशेष निगरानी टीम ने अभय कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की है जिसके बाद खगड़िया में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल छापेमारी जारी है।

वहीं कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के ठिकाने पर छापेमारी सहरसा के साथ-साथ सीतामढ़ी और पटना में भी की जा रही है। कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। आर्थिक अपराध ईकाई बिहार की कुल 6 टीम कार्रवाई कर रही है जिसमें एक टीम सीतामढ़ी, तीन टीम सहरसा और दो टीम पटना में स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। ईओयू के एडीजी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या-13/2025 के तहत आई है, जो फिलहाल जांच कर रही है।

TAGGED: ईओयू, कार्यपालक अभियंता, छापेमारी, डीएसपी, निगरानी, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
बिहारी समाज

TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत

राजधानी पटना में आज बुधवार को शिक्षक भर्ती की TRE-4 परीक्षा का…

By Amit Dubey
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?