By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

जंगलराज वाले मौके देख रहे, पंजे और लालटेन ने…मोदी का महागठबंधन पर हमला

Amit Dubey
Last updated: June 20, 2025 2:05 pm
By Amit Dubey 445 Views
Share
4 Min Read
PM मोदी, सिवान, जनसभा, कई सौगात, नीतीश, जंगलराज
SHARE

चुनावी साल में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। इस साल यह पीएम मोदी का पांचवां बिहार दौरा है और इसबार उन्होंने सिवान में बिहार को जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सिवान जिले के जसौली में हुई जनसभा के दौरान पीएम ने बिहार को नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे लाइन समेत कई परियोजनाएं शुरू की। इस जनसभा में पीएम मोदी नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के साथ रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे थे। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार समृद्ध होगा तो भारत भी महाशक्ति बनेगा। लेकिन बिहार का दुर्भाग्य कि पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर ऐसी लूट मचाई कि गरीबी बिहार की पहचान बन गई। अब अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को फिर से विकास की पटरी पर अग्रसर किया है। मैंन बिहारवासियों को विश्वास देने आया हूं कि बिहार अब पिछड़ा नहीं रहेगा।

Contents
दुनिया भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनती देख रहीनीतीश का लालू फैमिली के जंगलराज पर बड़ा हमला
- Advertisement -

दुनिया भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनती देख रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अब तक बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मुझे बिहार के लिए अभी और भी बहुत कुछ करना है। उन्होंने कहा कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। विश्व के सारे नेता भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेगा। मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है। आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है। यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले की बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कहानियों में सुनी है। जंगलराज ने बिहार का क्या हाल कर दिया था, वह जानते हैं। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उस बिहार को पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।

नीतीश का लालू फैमिली के जंगलराज पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री से पहले सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में में विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग बिना मतलब का अनाप-शनाप प्रचार कर रहे हैं। लालू-राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि याद करिए पहले। ये लोग क्या करते थे। कुछ भी काम ये किये। यहां कुछ नहीं था। 2005 में एनडीए की सरकार आने से पहले लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। बहुत बुरा टाइम था। लेकिन आज ये लोग अनाप-शनाप प्रचार कर रहे हैं, वो एकदम बिना मतलब का है। नीतीश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे यह बात समझ लीजिए कि बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा। मैं एक बार फिर से पीएम मोदी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उन्होंने बिहार को जो सौगातें दी है, उसके लिए भी मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं। सिवान रैली से पीएम मोदी ने बिहार के 22 शहरों में सीवरेज और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। उन्होंने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए 8 कोच की नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की राशि भेजी गई। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम लगातार बिहार आकर परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। बीते 3 सप्ताह में यह उनका दूसरा बिहार दौरा है।

TAGGED: कई सौगात, जंगलराज, जनसभा, नीतीश, पीएम मोदी, सिवान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?