By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

औरंगाबाद में पूर्व मुखिया की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी के घर मिला शव

Amit Dubey
Last updated: June 11, 2025 11:38 am
By Amit Dubey 276 Views
Share
3 Min Read
पूर्व मुखिया,पीटकर हत्या, औरंगाबाद, ओबरा
SHARE

औरंगाबाद के ओबरा थानांतर्ग खराटी गांव में पूर्व मुखिया को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार देने की खबर है। गांव में पूर्व मुखिया के घर के पड़ोस स्थित एक घर से उसका शव बरामद किया गया। मृतक पूर्व मुखिया की पहचान बभनडीहा पंचायत के खरांटी गांव निवासी अजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। शव को देखने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बेहद बेरहमी से पीटकर और धारदार हथियार से वार कर पूर्व मुखिया की हत्या की गयी है। यह भी जानकारी मिली कि पूर्व मुखिया को बंधक बनाकर और हाथ–पांव बांधकर पहले उसे खूब पीटा गया और फिर उसके बाद धारदार हथियार से वार कर मार डाला गया।

- Advertisement -

मृतक के परिजनों के मुताबिक पूर्व मुखिया मंगलवार की रात अपने घर में सोए हुए थे और बुधवार को सुबह में पास के मदन शर्मा के घर में उसकी लाश मिली। रात में वह दूसरे के घर में कैसे पहुच गया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने कहा कि उनके पति रात में दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हे अगवा कर घर में ले जाकर टांगी से काट कर हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि मृतक अजीत कुमार सिंह 2016 में पंचायत चुनाव जीतकर बभनडीहा पंचायत के मुखिया बने थे। इसके बाद अगला चुनाव हार गए थे। मुखिया रहने के दौरान भी अजीत चर्चा में रहते थे। इस हत्याकांड के बाद तनाव को देखते हुए फिलहाल पुलिस खरांटी गांव में ही घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

पूर्व मुखिया की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ओबरा थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही जिस घर में लाश मिला, वहां भी छानबीन की। गृहस्वामी मदन शर्मा से भी पूछताछ की। इसके बाद मदन शर्मा समेत उसके परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। मामले में साक्ष्य संकलन के लिए एफएएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है।

TAGGED: ओबरा, औरंगाबाद, पीटकर हत्या, पूर्व मुखिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?