अरवल : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की तरफ से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बधाई दिया वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश परिषद सदस्य इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि अरवल जिला अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह को बिहार राज्य बाल विकास श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह भाजपा के प्रारंभ काल से समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है उनके मनोयम से पंचायत स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और काम करने में दुगनी ऊर्जा मिलेगी।
राष्ट्रीय परिषद के सदस्य इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि अरवल जिला के लिए गर्व की बात है कि वे अपने अनुभव के आधार पर बाल श्रमिकों के लिए काम करेंगे बधाई देने वाले में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा नगर अध्यक्ष चंदन खत्री जिला उपाध्यक्ष गिरेंद्र कुमार जिला प्रवक्ता शंकर साहनी नीतीश कुमार जितेंद्र कुमार करण कुमार अरुण पासवान के अलावे अन्य लोग ने बधाई दिया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट