बाढ़ : बिहार सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 34 अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें पटना के जिलाधिकारी का कमान डॉ० त्याग राजन एस एम को सौंपा गया है, इसके पहले त्यागराजन गयाजी के जिलाधाकारी थे।बहीं इसके पहले राजधानी पटना के डीएम रहे डॉ० चंद्रशेखर सिंह पटना के कमिश्नर बनाये गये हैं।
हालांकि इस तबादले को लेकर आमलोगों के बींच अटकलों का बाजार काफी गरम है और इस तबादले को लोग आसन्न बिहार विधान सभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं। वैसे राजधानी पटना के डीएम रहे डॉ०चंद्रशेखर सिंह के कार्यकलापों की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं और उनके जनता के साथ किये गये ब्यवहार कुशलता की भी सराहना सराहना हो रही है। राज्य सरकार ने डीएम कौशल किशोर को दरभंगा का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है, राजीव रौशन को सारण का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।
मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुगेंर का कमिश्नर बनाया गया है और कंफेड के प्रबंध निदेशक राजकुमार को तिरहुत का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है तथा सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा का जिलाधिकारी बनाया गया है। पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार को नालंदा का डीएम बनाया गया है।मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर जिले का जिम्मा सौंपा गया है।
जबकि बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक धमेंद्र कुमार को पश्चिम चंपारण का जिलाधिकारी बनाया गया है और पशुपालन निदेशक नवदीप शुक्ला को बांका का जिलाधिकारी बनाया गया है। पंचायती राज के निदेशक आनंद शर्मा मधुबनी के नये डीएम होंगे और संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव नवीन को जमुई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अर्थ एवं सांख्यकी, योजना एवं विकास विभाग के निदेशक डॉ० विद्यानंंद सिंह को बक्सर का डीएम बनाया गया है और मुंगेर के बंदोबस्त पदाधिकारी रहे सुनील कैमूर के जिलाधिकारी होंगे।
जल संसाधन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार सिन्हा गोपालगंज के जिलाधिकारी होंगे एवं नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को गयाजी के जिलाधिकारी बनाये गये हैं।स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश सीवान के डीएम होंगे तो कैमूर के डीएम सावन कुमार को सुपौल का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास विभाग की अपर सचिव वर्षा सिंह को वैशाली का जिलाधिकारी बनाया गया है और बांका के डीएम अंशुल कुमार पूर्णिया के नये जिलाधिकारी बनाये गये हैं। मधुबनी के डीडीसी दीपेश कुमार को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट