अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 21 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, कब्जा, दाखिल खारिज, मालगुजारी रसीद, आवास योोजना, डी.आर.डी.ए. भूमि सुधार उप समाहर्ता, विद्युत विभाग, निबंधन विभाग, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग, आई.सी.डी.एस. विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।
कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम जलवैया के खदेरण सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र के नाम से विगत वर्षों से मालगुजारी रसीद कटता था पर वर्ष 2017 के बाद से रसीद कटना बंद हो गया है। वर्ष 2023 से लगातार अबतक अंचल कार्यालय में आवेदन कर रहा हूँ पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मालगुजारी रसीद कटवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी कलेर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखण्ड स्थित ग्राम रामगढ़ निवासी महेश पंडित द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार के सदस्य हूँ तथा मेरा घर मिट्टी एवं फुस छप्पर का बना हुआ है, जो किसी भी समय मकान क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम भी अंकित है। आवास योजना के लाभ हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वंशी से मिलने पर बताया जाता है कि जिला पदाधिकारी के आदेश को नहीं मानता हूँ। मुझे आवास की सख्त जरूरत है। आवास योजना से मिलने वाली राशि उपलब्ध करवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशक, डी.आर.डी.ए. अरवल को अपने स्तर से जाँच कर प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट